झारखंड की टॉप 25 खबरें | 26 जुलाई 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की टॉप 25 खबरें | 26 जुलाई 2025

1. JPSC में रांची के अभय ने किया कमाल

रांची के अभय कुजूर ने JPSC 2023 परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। अब वह झारखंड पुलिस में DSP बनेंगे।

Contents
1. JPSC में रांची के अभय ने किया कमाल2. धनबाद के आशीष अक्षत बने JPSC टॉपर3. जमशेदपुर में चला बुलडोजर, कई दुकानें ढहीं4. भारत-ब्रिटेन FTA से झारखंड को मिलेगा लाभ5. 48 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट6. 24 घंटे में वज्रपात से 10 लोगों की मौत7. रांची सदर अस्पताल में बनेगी सुपर स्पेशलिटी यूनिट8. अब V-C की नियुक्ति करेगी राज्य सरकार9. शिबू सोरेन की तबीयत नाज़ुक, नेताओं की मुलाकातें जारी10. 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी11. अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदला गया12. धनबाद खदान हादसा—5 लोगों के फंसे होने की आशंका13. 8 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने बताई वजह14. रांची में रहस्यमयी बीमारी से भाई-बहन की मौत15. रांची-जमशेदपुर के बीच चलेगी फ्लैश चार्जिंग बस16. नए चीफ जस्टिस ने संभाला कार्यभार17. मजदूरी में 52 रुपए तक की बढ़ोतरी18. धनबाद में जमीन और प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने वाले हैं19. रेप-मर्डर केस में अब नहीं होगी फांसी20. 19 जिलों में हाई अलर्ट जारी21. जमशेदपुर में बनेगा नया रेलवे स्टेशन22. जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार23. स्मार्ट मीटर से अब तुरंत नहीं कटेगी बिजली24. रांची में नक्शा पास करने को लेकर कोर्ट का निर्देश25. ठगी से बचें: रांची में वाटर कनेक्शन के नाम पर 4.68 लाख की ठगी

2. धनबाद के आशीष अक्षत बने JPSC टॉपर

JPSC 2023 में टॉप रैंक हासिल कर आशीष अक्षत ने झारखंड में पहला स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 में खूंटी की श्वेता ने भी 5वीं रैंक के साथ जगह बनाई।


3. जमशेदपुर में चला बुलडोजर, कई दुकानें ढहीं

अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में जमशेदपुर में कई दुकानों को तोड़ा गया। स्थानीय प्रशासन की सख्ती से बाजार क्षेत्र में हलचल मची।


4. भारत-ब्रिटेन FTA से झारखंड को मिलेगा लाभ

मुक्त व्यापार समझौते से राज्य के व्यापारियों को विदेशी बाजारों में विस्तार का मौका मिलेगा। इसके चलते रोजगार भी बढ़ेगा।


5. 48 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।


6. 24 घंटे में वज्रपात से 10 लोगों की मौत

रांची सहित राज्यभर में ठनका गिरने से अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। घायलों का इलाज जारी है।


7. रांची सदर अस्पताल में बनेगी सुपर स्पेशलिटी यूनिट

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि रांची सदर अस्पताल में 200 बेड की हाईटेक यूनिट बनाई जाएगी, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी।


8. अब V-C की नियुक्ति करेगी राज्य सरकार

राज्य कैबिनेट ने फैसला लिया है कि अब विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति राज्य सरकार के अधिकार में होगी।


9. शिबू सोरेन की तबीयत नाज़ुक, नेताओं की मुलाकातें जारी

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है, कई नेता हालचाल लेने पहुंचे।


10. 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

झारखंड में लो प्रेशर सिस्टम के चलते 29 जुलाई तक भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ जिलों में बाढ़ का खतरा भी है।


11. अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदला गया

राज्य सरकार ने कई फैसलों में अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने और उर्दू शिक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया।


12. धनबाद खदान हादसा—5 लोगों के फंसे होने की आशंका

सांसद सीपी चौधरी ने कोयला खदान हादसे में 5 लोगों के फंसे होने का दावा किया, लेकिन प्रशासन ने घटना से इनकार किया है।


13. 8 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने बताई वजह

रेलवे में मरम्मत कार्य के चलते झारखंड की 8 ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए रद्द किया गया है।


14. रांची में रहस्यमयी बीमारी से भाई-बहन की मौत

एक घंटे में दोनों बच्चों की मौत हुई और मां की हालत भी गंभीर है। अस्पताल में इलाज जारी है।


15. रांची-जमशेदपुर के बीच चलेगी फ्लैश चार्जिंग बस

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने घोषणा की है कि जल्द ही दोनों शहरों के बीच फ्लाइट जैसी सुविधाओं से लैस इलेक्ट्रिक बस चलेगी।


16. नए चीफ जस्टिस ने संभाला कार्यभार

जस्टिस तरलोस सिंह चौहान ने झारखंड हाई कोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और कार्य शुरू किया।


17. मजदूरी में 52 रुपए तक की बढ़ोतरी

राज्य सरकार ने असंगठित मजदूरों की दिहाड़ी 52 रुपये तक बढ़ा दी है, जिससे 94 लाख मजदूरों को लाभ मिलेगा।


18. धनबाद में जमीन और प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने वाले हैं

नया सर्किल रेट अगले महीने से लागू होगा। प्रॉपर्टी खरीदने वालों को जल्द निर्णय लेने की सलाह दी गई है।


19. रेप-मर्डर केस में अब नहीं होगी फांसी

हाई कोर्ट ने मासूम बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी की सजा फांसी से घटाकर उम्रकैद कर दी है।


20. 19 जिलों में हाई अलर्ट जारी

भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना के चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है।


21. जमशेदपुर में बनेगा नया रेलवे स्टेशन

रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है, जल्द नए स्टेशन के निर्माण की शुरुआत हो सकती है।


22. जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

गिरिडीह जिले में जमीन विवाद के चलते एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।


23. स्मार्ट मीटर से अब तुरंत नहीं कटेगी बिजली

बिजली विभाग ने बैलेंस खत्म होने पर 4 स्टेप की प्रक्रिया तय की है, जिससे ग्राहक को राहत मिलेगी।


24. रांची में नक्शा पास करने को लेकर कोर्ट का निर्देश

हाई कोर्ट ने पुराने नियमों के तहत भवन नक्शा पास करने का आदेश दिया है।


25. ठगी से बचें: रांची में वाटर कनेक्शन के नाम पर 4.68 लाख की ठगी

नगर निगम अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने पैसे ऐंठ लिए। जांच जारी है।

DailyHoroscope : 10 मई 2026 का राशिफल

DailyHoroscope : आज का दिन भावनाओं, निर्णयों और नए अवसरों का संकेत

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर