,

पहलगाम आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान: जल्द मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

https://swadeshlive.com/strait-of-hormuz-rajnath-singh-imapct/

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पहला आधिकारिक बयान सामने आया है। उन्होंने इस हमले को कायराना और निंदनीय करार देते हुए कहा कि, “देश इस हमले का करारा जवाब देगा और वो भी बहुत जल्द।“

राजनाथ सिंह ने साफ कहा कि आतंकियों की इस हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सुरक्षाबलों को पूरी छूट दे दी गई है। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की।

रक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें उनके किए की सजा जल्द दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सुरक्षाबल पहले से ज्यादा मजबूती के साथ काम करेंगे और इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें जल्द ही उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।”

इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है और हालात की समीक्षा की जा रही है। सेना और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो चुकी हैं और जवाबी कार्रवाई की रणनीति पर काम शुरू हो चुका है।

सुप्रीम कोर्ट में 2 मिनट का मौन: पहलगाम आतंकी हमले पर जताया शोक…यह भी पढ़े

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…