बेमेतरा : जल संकट के बीच किसानों द्वारा अवैध सिंचाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara: Illegal irrigation by farmers amidst water crisis

जल संसाधन विभाग की बड़ी कार्रवाई

बेमेतरा: जिले में इन दिनों भीषण गर्मी और जलस्तरों में गिरावट के चलते पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। नदियों, नालों और नहरों में जलस्तर लगातार घट रहा है, जिससे आगामी दिनों में जिले को और भी विकट जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।

इसी बीच कुछ किसानों द्वारा गर्मी फसल की सिंचाई के लिए नदी के पानी का अवैध दोहन किया जा रहा है। खासकर शिवनाथ नदी किनारे के इलाकों में किसान मोटर पंप लगाकर चोरी-छिपे पानी खींचकर खेतों में डाल रहे हैं। गर्मी की फसल में पानी की खपत अधिक होती है, जिससे पहले से ही जल संकट झेल रहे इलाके पर और दबाव बढ़ रहा है।

इसी संबंध में जल संसाधन विभाग की टीम ने अमोरा नदी और जौंग गांव में अवैध रूप से सिंचाई करते हुए किसानों के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग के कर्मचारियों ने अमोरा घाट पर शिवनाथ नदी के पास से अवैध सिंचाई करते हुए तीन मोटर पंप जप्त किए।

टीम ने मौके पर पहुंचकर मोटर पंपों को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन सख्त

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने अपील की है कि सभी किसान और ग्रामीण पानी के संरक्षण के लिए सहयोग करें। बिना अनुमति के जल स्रोतों से पानी का दोहन न करें, ताकि आने वाले समय में जल संकट को टाला जा सके।

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: