,

22 July 2026 Aaj ka Panchang : आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व

22 जुलाई 2026 का पंचांग: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व

by: vijay yadav

22 July 2026 Aaj ka Panchang : बुधवार, 22 जुलाई 2026 को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का नौवां दिन भी है, जिसे देवी साधना और आध्यात्मिक उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार दिनभर कई शुभ योग बन रहे हैं, जबकि कुछ समय ऐसे भी हैं जिनमें नए कार्यों से बचना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत पंचांग।

22 July 2026 Aaj ka Panchang : 22 जुलाई 2026 का पंचांग

तिथि: आषाढ़ शुक्ल नवमी (23 जुलाई सुबह 7:04 बजे तक)
वार: बुधवार
योग: साध्य योग (शाम 6:42 बजे तक)
नक्षत्र: स्वाती (रात 11:04 बजे तक)
विशेष: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी

शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:45 बजे से 5:28 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:56 बजे से 3:48 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:18 बजे से 7:39 बजे तक
अमृत काल: दोपहर 1:26 बजे से 3:11 बजे तक

22 July 2026 Aaj ka Panchang : अभिजीत मुहूर्त: आज उपलब्ध नहीं है।

अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 12:45 बजे से 2:23 बजे तक
यमगण्ड: सुबह 7:50 बजे से 9:28 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
दुर्मुहूर्त: दोपहर 12:19 बजे से 1:11 बजे तक
आडल योग: रात 11:03 बजे से 23 जुलाई सुबह 6:12 बजे तक

22 July 2026 Aaj ka Panchang : प्रमुख शहरों में राहुकाल

दिल्ली: 12:27 PM – 2:10 PM
मुंबई: 12:45 PM – 2:23 PM
भोपाल: 12:26 PM – 2:06 PM
लखनऊ: 12:13 PM – 1:54 PM
चंडीगढ़: 12:29 PM – 2:13 PM
कोलकाता: 11:43 AM – 1:23 PM
अहमदाबाद: 12:46 PM – 2:26 PM
चेन्नई: 12:15 PM – 1:51 PM

22 July 2026 Aaj ka Panchang : गुप्त नवरात्रि की नवमी का महत्व

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि साधकों और देवी उपासकों के लिए विशेष महत्व रखती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में मां दुर्गा के दस महाविद्या स्वरूपों की आराधना की जाती है। इनमें मां काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी शामिल हैं। कहा जाता है कि इस दौरान श्रद्धा और एकाग्रता के साथ की गई साधना आध्यात्मिक उन्नति और मनोकामना पूर्ति का माध्यम बनती है।

सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय: सुबह 6:12 बजे
सूर्यास्त: शाम 7:18 बजे

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों