Road Accident : बद्रीपुर हाईवे पर स्कूल वैन और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, 20 मीटर तक घिसटी वैन, शिक्षिका और मासूम बाल-बाल बचे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
देहरादून: बद्रीपुर हाईवे पर स्कूल वैन और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, वैन 20 मीटर तक घिसटी, शिक्षिका और मासूम बाल-बाल बचे

रिपोर्ट- इंद्रपाल सिंह. विकासनगर

Road Accident : देहरादून, उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बल्लूपुर–पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर बद्रीपुर क्रॉसिंग के पास स्कूल वैन और तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल वैन करीब 15 से 20 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Road Accident : फ्लाईओवर से पहले हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा सहसपुर क्षेत्र में फ्लाईओवर से ठीक पहले स्थित बद्रीपुर कट पर हुआ। स्कूल वैन जैसे ही हाईवे पर मुड़ रही थी, उसी दौरान पांवटा साहिब की ओर से तेज गति से आ रही काली स्कॉर्पियो ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्कूल वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा भी पूरी तरह टूट गया।

Road Accident

Road Accident : शिक्षिका और मासूम छात्र की बची जान

हादसे के समय स्कूल वैन में एक महिला शिक्षिका और एक छोटा छात्र सवार थे। भीषण टक्कर के बावजूद दोनों की जान बच गई। हादसे में शिक्षिका, छात्र और वाहन चालक घायल हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

Road Accident

Road Accident : स्थानीय लोगों ने दिखाई इंसानियत

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। पुलिस और एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय लोगों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर घायलों को तुरंत स्वामी विवेकानंद अस्पताल, धर्मावाला पहुंचाया। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को समय पर इलाज मिल सका।

Road Accident

Road Accident : पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही धर्मावाला पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाईवे पर लगे जाम को हटाकर यातायात सामान्य कराया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग रेस्क्यू टीम की मदद से दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन और स्कॉर्पियो को सड़क से हटाया गया।

Road Accident : खतरनाक कट पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर से पहले बने बद्रीपुर कट को बेहद खतरनाक बताते हुए यहां बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, चेतावनी संकेत और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

ये भी जानिए : MH-60R Seahawk Helicopter: भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R Seahawk हेलीकॉप्टर, समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन

Mumbai Ahmedabad Bullet Train देश की बहुप्रतीक्षित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को

Delhi Police Commissioner : अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह

Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार

jaruvakheda theft case: जरुआखेड़ा में चोरी की वारदातों से दहशत, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

रिपोर्टर-आदर्श दुबे jaruvakheda theft case सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात

UP Police Encounter: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर

UP Police Encounter उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines: कांवड़ यात्रा में अनुशासन रखें, हुड़दंग से बचें: सीएम योगी

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

World’s Richest Temple: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर: करोड़ों का चढ़ावा, दानदाताओं को मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के

World's Richest Temple आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया

India First Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ी

India First Hydrogen Train भारतीय रेलवे ने हरित परिवहन की दिशा में