,

Fake PhonePe App Fraud : फर्जी PhonePe ऐप से दुकानदारों को लगा रहा था चूना, व्यापारियों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ा

Fake PhonePe App Fraud : डिजिटल पेमेंट के नाम पर नया ठगी का खेल

REPORT : RAVI JEST

Fake PhonePe App Fraud : डिजिटल भुगतान के बढ़ते दौर में साइबर ठग अब नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। हरियाणा के कलायत कस्बे में फर्जी PhonePe ऐप के जरिए दुकानदारों से धोखाधड़ी करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां व्यापारियों ने सतर्कता दिखाते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया, जो नकली पेमेंट स्क्रीन दिखाकर सामान लेकर फरार हो जाता था।

Fake PhonePe App Fraud : फर्जी ऐप दिखाकर करता था पेमेंट का नाटक

Fake PhonePe App Fraud : पीड़ित दुकानदारों शुभम, योगेश और विशाल ने बताया कि युवक उनकी दुकान पर सामान लेने पहुंचा और ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही। उसने मोबाइल स्क्रीन पर पेमेंट सक्सेसफुल का मैसेज भी दिखाया, लेकिन काफी देर तक खाते में रकम नहीं पहुंची। शक होने पर दुकानदारों ने युवक का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि वह असली PhonePe नहीं बल्कि एक फर्जी स्क्रीन जनरेटर ऐप का इस्तेमाल कर रहा था। दुकानदारों ने जब उसी मोबाइल से 20 लाख रुपये की ट्रांजैक्शन टेस्ट की तो तुरंत स्क्रीन पर फर्जी सक्सेसफुल मैसेज दिख गया। इसके बाद युवक की पोल खुल गई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए लंबे समय से इस तरह की ठगी कर रहा था और कई दुकानदारों को हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा चुका है।

Fake PhonePe App Fraud : पुलिस ने लोगों से बरतने को कहा सावधानी

मामले को लेकर कलायत थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही पुलिस मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस ने व्यापारियों और आम लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन भुगतान के दौरान केवल ग्राहक की स्क्रीन देखकर भरोसा न करें। भुगतान की पुष्टि हमेशा अपने बैंक खाते, एसएमएस अलर्ट या साउंड बॉक्स से जरूर करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा