,

Sitamarhi Accident: सीतामढ़ी में श्राद्ध भोज के दौरान भीड़ में घुसी बेकाबू पिकअप, दो की मौत; कई घायल

Sitamarhi Accident

BY: Yoganand Shrivastva

Sitamarhi Accident बिहार के सीतामढ़ी जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों और गम के बीच जुटे लोगों को दहला दिया। परसौनी थाना क्षेत्र के गिसारा गांव में श्राद्ध भोज की तैयारियों के दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन लोगों की भीड़ में जा घुसा। हादसे में करीब 12 लोग इसकी चपेट में आ गए। इनमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों में गिसारा और प्रेमनगर के निवासी शामिल

Sitamarhi Accident हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गिसारा गांव निवासी 80 वर्षीय योगेश्वर पासवान और डुमरा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी मांझी पासवान के रूप में हुई है। बताया गया कि योगेश्वर पासवान श्राद्ध भोज की तैयारियों के दौरान सड़क किनारे बैठे थे। वहीं, मांझी पासवान अपनी बहन की तेरहवीं के भोज में शामिल होने के लिए गिसारा गांव पहुंचे थे। हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है।

बाइक से टक्कर के बाद विवाद, फिर बेकाबू हुई पिकअप

Sitamarhi Accident परिजनों के मुताबिक, गांव में एक पिकअप वाहन से धान उतारा जा रहा था। धान उतारने के बाद चालक वाहन पीछे कर रहा था, तभी पिकअप बालम कुमार के घर के सामने खड़ी बाइक से टकरा गई। इस घटना को लेकर बालम कुमार और चालक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद चालक मुन्ना बैठा ने पिकअप की रफ्तार बढ़ा दी और खुद वाहन से कूद गया। इसके बाद बिना चालक के पिकअप सीधे श्राद्ध भोज की तैयारियों में जुटे लोगों के बीच जा घुसी। अचानक वाहन को अपनी ओर आता देख वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, लेकिन कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

पुलिस ने वाहन जब्त किया, जांच में जुटी

Sitamarhi Accident हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही परसौनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद गिसारा गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में पहले से श्राद्ध कर्म के कारण शोक का माहौल था, वहां दो और लोगों की मौत से दुख और गहरा गया।

Read this: Dhanteras Puja Panchang : धनतेरस पंचांग, जानें लक्ष्मी-कुबेर पूजा का शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय और राहुकाल

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…