Report: Farhan khan
Agra News शहर के कमलानगर इलाके में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना कमलानगर पुलिस ने एसओजी (SOG) और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के सोने जैसी पीली धातु के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया है।
दिन में करते थे रेकी, रात में देते थे चोरी को अंजाम
Agra News पुलिस जांच में गिरोह के चोरी करने का तरीका सामने आया है। आरोपी दिन के समय सामान बेचने के बहाने अलग-अलग कॉलोनियों और घरों में पहुंचते थे। इस दौरान वे बंद मकानों की पहचान कर उनकी रेकी करते थे। इसके बाद रात के समय मौका देखकर सुनसान और बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
Agra News कमलानगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने शंकर और सुनील समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु की चार चूड़ियां, एक चेन-पेंडेंट, तीन परफ्यूम की बोतलें, रिंग की शीशी और चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया बैग बरामद किया है।
उत्तराखंड में भी कर चुके हैं चोरी, फरार सदस्य की तलाश जारी
Agra News पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और जांच में यह जानकारी सामने आई है कि गिरोह के सदस्य उत्तराखंड में भी इसी तरह चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


