,

US Midterm Election 2026 : ट्रंप का डाउनफाल, वैश्विक दादागिरी का बुरा हाल, नेतन्याहू का कम हुआ दबदबा, बहुमत से दूर आंकड़ा

US Midterm Election 2026 :

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

US Midterm Election 2026 : नई दिल्ली, दुनिया की राजनीति में दो बड़े नाम… डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू। एक अमेरिका की सत्ता के शीर्ष पर, तो दूसरा इजरायल की राजनीति का सबसे प्रभावशाली चेहरा। लेकिन अब दोनों के सामने राजनीतिक चुनौतियां खड़ी होती दिखाई दे रही हैं। अमेरिका में मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को करारी शिकस्त मिली है। डेमोक्रेट्स ने संसद के दोनों सदनों में बढ़त हासिल कर ट्रंप की राजनीतिक ताकत को चुनौती दी है। उधर इजरायल में नेतन्याहू की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत का आंकड़ा दूर रह गया।

US Midterm Election 2026 : शक्तिशाली देशों में बदलाव, दुनिया के लिए संदेश ?

अब नेतन्याहू के सामने नए गठबंधन का रास्ता तलाशने की चुनौती है। विपक्षी गादी आइजेनकोट के नेतृत्व में सरकार बनाने की कोशिशें भी जारी हैं। यानी दोनों देशों में सत्ता की राजनीति नए मोड़ पर है। ये घटनाक्रम इसलिये भी दिलचस्प है क्योंकि इसी चुनाव में अमेरिका की राजनीति में एक ऐतिहासिक अध्याय भी जुड़ा। मिशिगन से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद ने सीनेट चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। वह अमेरिकी सीनेट के लिए निर्वाचित होने वाले पहले मुस्लिम बने हैं।

US Midterm Election 2026 : दो नेताओं की सियासी ताकत,लोकप्रियता में गिरावट

उनकी जीत को अमेरिकी राजनीति में प्रतिनिधित्व और बदलते सामाजिक-राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।ऐसे में सवाल है…कि क्या दुनिया की राजनीति में अब ताकत के पुराने समीकरण बदल रहे हैं? क्या अमेरिकी दबदबे और इजरायल की नीतियों के खिलाफ जनमत मजबूत हो रहा है? और क्या इसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ सकता है?

US Midterm Election 2026 : 2 देशों की दादागिरी, राजनीति पर जनमत का प्रहार ?

दुनिया की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को मध्यावधि चुनाव में झटका लगा है, तो दूसरी तरफ इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू की राजनीतिक पकड़ भी कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। इजरायल के चुनाव में नेतन्याहू का गठबंधन बहुमत से दूर रह गया है और अब सरकार गठन को लेकर सियासी खींचतान तेज है।तो वहीं दुनिया पर हुकूमत का ख्वाब, हर देश को अपनी शर्तों पर चलाने की चाहत और फैसलों में सुपरपावर का रौब। लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यही रणनीति उनके लिए मुश्किलें खड़ी करती नजर आ रही है।

कभी टैरिफ के नाम पर धमकी, कभी सहयोगी देशों पर दबाव, तो कभी अंतरराष्ट्रीय मंच पर एकतरफा फैसले। ट्रंप की नीतियों ने पूरी दुनिया में हलचल मचा रखी है। लेकिन दुनिया को अपनी शर्तों पर चलाने का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप के सामने अब चुनौतियां बढ़ती दिख रही हैं। क्योंकि अमेरिका में ट्रंप की राजनीति को सबसे बड़ा झटका मिडटर्म चुनावों में लगा।एक तरफ अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत ने ट्रंप प्रशासन के सामने राजनीतिक चुनौती खड़ी की है, दूसरी तरफ इजरायल में नेतन्याहू का गठबंधन बहुमत से दूर है।

विपक्षी दल उन्हें सत्ता से हटाने के लिए लामबंद हो रहे हैं। यह घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ट्रंप और नेतन्याहू के बीच मजबूत राजनीतिक और रणनीतिक संबंध रहे हैं। अब अमेरिका में बदलते राजनीतिक समीकरण और इजरायल में सरकार गठन की अनिश्चितता दोनों देशों के रिश्तों पर भी असर डाल सकती है।

दुनिया की राजनीति में खुद को मजबूत और निर्णायक नेता के तौर पर स्थापित करने वाले चेहरों के सामने अब नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं।अमेरिका में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को चुनावी झटका लगा है, तो इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता का गणित भी उलझ गया है।अब सवाल सिर्फ दो नेताओं की राजनीतिक लोकप्रियता में गिरावट नहीं, बल्कि दुनिया की राजनीति में अमेरिकी और इजरायली नेतृत्व के प्रभाव को लेकर भी नए सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल दुनिया की राजनीति में कोई भी ताकत स्थायी नहीं होती।

अमेरिका में ट्रंप और इजरायल में नेतन्याहू के सामने खड़ी चुनौतियां इस बात का संकेत हैं कि वैश्विक राजनीति में समीकरण लगातार बदल रहे हैं। अब सवाल सिर्फ दो नेताओं की राजनीतिक ताकत का नहीं, बल्कि उस वैश्विक व्यवस्था का है, जिस पर इन दोनों नेताओं का प्रभाव रहा है।

अमेरिका में ट्रंप के सामने संसद की चुनौती है, तो इजरायल में नेतन्याहू के सामने सरकार गठन का संकट… दोनों देशों में राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं, लेकिन एक बात साफ है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में बड़े से बड़े नेता को भी जनता और राजनीतिक समीकरणों का सामना करना पड़ता है… अब देखना होगा कि ट्रंप अपनी राजनीतिक चुनौतियों से कैसे निपटते हैं और नेतन्याहू सत्ता बचाने के लिए क्या रणनीति अपनाते हैं… क्योंकि इन दोनों देशों की राजनीति में होने वाला बदलाव सिर्फ दो नेताओं का भविष्य तय नहीं करेगा, बल्कि दुनिया की कूटनीति के कई समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है।

US Midterm Election 2026 : मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत।

• मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की राजनीति को बड़ा झटका।
• डेमोक्रेट्स का सीनेट,हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों पर नियंत्रण।
• कांग्रेस में मुस्लिम प्रतिनिधित्व बढ़ा, कम से कम 7 मुस्लिम निर्वाचित।
• ट्रंप के राष्ट्रपति रहते पहली बार कांग्रेस के दोनों सदनों में विपक्ष का दबदबा।

• अमेरिका में एक मुस्लिम उम्मीदवार ने इतिहास रच दिया।
• अमेरिकी इतिहास में पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल एल-सैयद।
• मिशिगन से डेमोक्रेट उम्मीदवार अब्दुल एल-सैयद सीनेट के लिए चुने गए।
• ईरान युद्ध, महंगाई और आर्थिक नीतियों का चुनावी नतीजों पर असर।

• महंगाई और बढ़ती जीवन लागत, ईरान युद्ध का आर्थिक प्रभाव।
• टैरिफ के साथ ही नीतिगत और प्रशासनिक फैसलों पर सवाल।
• अमेरिका में महंगाई, ईरान युद्ध और चुनावी नाराजगी।

US Midterm Election 2026 : इजरायल में बदला सत्ता का गणित।

• नेतन्याहू की लिकुड पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
• लेकिन गठबंधन बहुमत से दूर।
• 120 सदस्यीय संसद में बहुमत के लिए 61 सीटें चाहिए।
• नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों पर सिमट गया।

• विपक्षी गठबंधन को 48 और अरब दलों को 19 सीटें मिली।
• राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के सामने सरकार गठन की प्रक्रिया।
• सहयोगियों की बेरुखी ने बढ़ा दी हैं नेतन्याहू की मुश्किलें।
• इजरायल में गठबंधन का गणित, युद्ध नीति, घरेलू राजनीतिक विवाद।

ये भी जानिए : CBI Mahadev App Case : महादेव ऐप पर CBI का महा-ऐक्शन, सौरभ के बाद रवि उप्पल भी गिरफ्तार

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…