,

Indore Crime News: इंदौर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 1.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Indore Crime News

Indore Crime News इंदौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी की पहचान मनोज उर्फ मन्नू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से निरंजनपुर का निवासी है और वर्तमान में लसूड़िया में रह रहा था।

राजकुमार सब्जी मंडी के पास से हुई गिरफ्तारी

Indore Crime News क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को राजकुमार सब्जी मंडी के पास हनुमान मंदिर के नजदीक से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है।

आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 18 गंभीर मामले

Indore Crime News पुलिस के मुताबिक, मनोज उर्फ मन्नू का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ इंदौर के अलग-अलग थानों में करीब 18 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट और डकैती की तैयारी जैसे अपराधों में लिप्त रहा है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, सप्लाई नेटवर्क की जांच

Indore Crime News क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह ब्राउन शुगर कहां से लाता था और उसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Read this: Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की जांच रिपोर्ट एक महीने में मांगी

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…