,

Save Democracy Rally: लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का प्रयास कर रहा विपक्ष: सीएम योगी

Save Democracy Rally

Report: Vandna Rawat

Save Democracy Rally उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल देश के लोकतांत्रिक माहौल को अराजकता और अस्थिरता की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता लगातार कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को नकार रही है। मुख्यमंत्री आज गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सहभागिता करेंगे।

लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का लगाया आरोप

Save Democracy Rally मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी ताकत है, जिसकी नींव जनता के विश्वास, संविधान की मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर टिकी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता से लगातार समर्थन खो रहे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता देश में अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

गाजियाबाद की पदयात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी

Save Democracy Rally मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भारत के लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान और जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश लेकर गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनता का विश्वास ही लोकतंत्र की असली ताकत

Save Democracy Rally योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है। मुख्यमंत्री लगातार कांग्रेस और उसके इंडी गठबंधन के लोकतंत्र विरोधी कृत्यों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्थाओं का सम्मान करना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।

Read this: Aaj ka Mausam: 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें MP-UP समेत देशभर का मौसम

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…