,

Dabra News: स्वामित्व योजना में डबरा तहसील की बड़ी उपलब्धि, बरखेड़ा गांव में 100 प्रतिशत रजिस्ट्री का कार्य पूरा

Dabra News

Report: Santosh Saravgee

Dabra News स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में ग्वालियर जिले की डबरा तहसील ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। तहसील के ग्राम बरखेड़ा में योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों की स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही बरखेड़ा ग्वालियर जिले का पहला ऐसा गांव बन गया है, जहां स्वामित्व योजना का रजिस्ट्री संबंधी लक्ष्य पूरी तरह हासिल किया गया है। इस उपलब्धि के साथ गांव ने मध्यप्रदेश के अग्रणी गांवों में भी अपनी जगह बनाई है।

पटवारी और राजस्व टीम की मेहनत लाई रंग

Dabra News ग्राम बरखेड़ा में शत-प्रतिशत रजिस्ट्री का लक्ष्य हासिल करने में पटवारी प्रवीण शर्मा और डबरा तहसील की राजस्व टीम की अहम भूमिका रही। टीम ने लगातार मैदानी स्तर पर कार्य करते हुए पात्र हितग्राहियों से समन्वय बनाया और रजिस्ट्री प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया। अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हो सकी।

ग्रामीणों को मिलेगा संपत्ति का कानूनी अधिकार

Dabra News स्वामित्व योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को उनकी आवासीय संपत्तियों के अधिकार संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराना है। इससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति के स्वामित्व का आधिकारिक प्रमाण मिलता है और भविष्य में संपत्ति से जुड़े विवादों की आशंका कम करने में मदद मिलती है।

अन्य गांवों के लिए बना प्रेरणादायक उदाहरण

Dabra News बरखेड़ा में योजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा होना डबरा तहसील के साथ-साथ पूरे ग्वालियर जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सफलता से क्षेत्र के अन्य गांवों में भी योजना का काम तेजी से पूरा करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस उपलब्धि पर पटवारी प्रवीण शर्मा और पूरी डबरा राजस्व टीम की सराहना की जा रही है। उम्मीद है कि इसी तरह के प्रयासों से जिले के शेष गांवों में भी स्वामित्व योजना का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।

Read this: Agniveer Service Extension: 75% अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल क्यों बढ़ाया गया? रक्षा सचिव ने बताई सरकार की योजना, जानें किसे होगा फायदा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…