,

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी धनतेरस की बधाई, भगवान धन्वंतरि से की प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

bhopal-cm-dr-mohan-yadav-wishes-dhanteras/

Bhopal: धनतेरस और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 नवंबर को भाजपा मुख्यालय में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान धन्वंतरि से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पांच दिवसीय दीपोत्सव का पर्व धनतेरस से आरम्भ होता है। आज के दिन भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाता है। हमारे लिए सबसे बड़ा धन निरोग रहना है। इसलिए सबसे बड़ा सुख निरोगी काया माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एलोपैथी के साथ आयुर्वेदिक और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को जोड़कर हमारी पारंपरिक पद्धति को भी बढ़ावा दिया गयाहै। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के माध्यम से हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति को सम्मान मिल रहा है।

Bhopal: ग्रामीणों के घरों की निशुल्क हो रही रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज के समय के गांवों में मकान बनाने के लिए लोग लाखों रुपए की अपनी पूंजी लगाते हैं। ऐसे में हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वामित्व योजना के तहत उनके आवास की निःशुल्क रजिस्ट्री कराने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को अभियान के रूप में लिया गया है। इससे ग्रामीणजन अपने मकान के दस्तावेजों के आधार पर बैंक से आवश्यकता के अनुसार ऋण ले सकते हैं। इस योजना से लाभान्वित हो रहे सभी लाभार्थियों को मैं बधाई देता हूं।

read also: Ratlam के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखी परंपरा, करोड़ों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों से होता है मां का श्रृंगार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…