,

Tamiya में नल-जल योजना ‘प्यास’ बुझाने में नाकाम: धुर्वाढाना समेत कई गांवों में जल संकट, 3 KM दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

- Advertisement -
Ad imageAd image
Tamiya

संवाददाता – दिनेश नागवंशी

Tamiya गर्मी की शुरुआत के साथ ही तामिया विकासखंड के कई गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नल-जल योजना’ जमीनी स्तर पर दम तोड़ती नजर आ रही है। ग्राम पंचायत साजकुई के ग्राम धुर्वाढाना में स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज हैं और जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं।

Tamiya अधूरी पाइपलाइन और ठेकेदार की लापरवाही

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नल-जल योजना का काम कागजों तक ही सीमित रह गया है। ठेकेदार ने काम को बीच में ही अधूरा छोड़ दिया है, जिससे पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण नहीं हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार पंचायत से लेकर ठेकेदार और पीएचई (PHE) विभाग के अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिले। नतीजतन, आज पूरा गांव प्यासा है।

Tamiya 2-3 किलोमीटर का सफर और मवेशियों की प्यास

पानी की किल्लत के चलते धुर्वाढाना के निवासियों को रोजाना 2 से 3 किलोमीटर दूर जाकर पानी ढोना पड़ रहा है। न केवल इंसान, बल्कि गांव के मवेशी भी प्यास से बेहाल हैं। पीने के पानी के लिए घंटों की मशक्कत ग्रामीणों की दिनचर्या का हिस्सा बन गई है। धुर्वाढाना के अलावा तामिया की अन्य ग्राम पंचायतों जैसे मानेगांव, खमंत्रा, बंदीबौदल कछार और सावरबानी में भी हालात कमोबेश ऐसे ही बने हुए हैं।

Tamiya जिम्मेदारों की चुप्पी पर खड़े हुए सवाल

इस पूरे मामले में पीएचई विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जब योजना के लिए बजट स्वीकृत है और काम जारी है, तो ठेकेदार ने इसे अधूरा क्यों छोड़ा? विभाग ने अब तक ठेकेदार पर कार्रवाई क्यों नहीं की? ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Read this: Indore मालवा बनेगा निवेश का हब: मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में कॉरिडोर का ‘श्रीगणेश’, उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक