Gau Katha Samapan 2026 : बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में गौ कथा का दिव्य समापन, गौ संरक्षण और धर्माचारण का लिया संकल्प

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gau Katha Samapan 2026

Gau Katha Samapan 2026 : रीवा जिले स्थित बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में श्री रेवासा धाम एवं श्री वृंदावन धाम के पावन सानिध्य में आयोजित गौ कथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती विषयक दिव्य कथा का भावपूर्ण समापन हुआ। मलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य राजेंद्रदास जी महाराज के श्रीमुख से तीन दिवसीय कथा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सहभागिता की।

Gau Katha Samapan 2026

Gau Katha Samapan 2026 : राजेंद्रदास जी महाराज के प्रवचन में गौ संरक्षण और धर्माचारण पर जोर

कथा के अंतिम दिवस पर महाराज श्री ने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि पृथ्वी सात स्तंभों पर आधारित है। इनमें गौ माता, ब्राह्मण, वेद, सती-सावित्री पतिव्रता नारियां, सत्यवादी पुरुष, लोभरहित व्यक्ति और दानशील पुरुष प्रमुख हैं। इन सातों तत्वों के संरक्षण से ही समाज और सृष्टि का संतुलन बना रहता है। उन्होंने गौ संरक्षण को धर्म और संस्कृति की मूल धुरी बताते हुए कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी है।

कथा समापन अवसर पर चित्रकूट के संत शिरोमणि संकादिक महाराज भी उपस्थित रहे। मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेंद्रदास देवाचार्य जी महाराज की उपस्थिति में बसामन मामा गौधाम परिसर में ऋषिकुलम आवास गृह का भूमिपूजन किया गया तथा पीपल का पौधा रोपित किया गया। कार्यक्रम में गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का भी संदेश दिया गया।

महाराज श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि युग निर्माण में ब्राह्मण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जो समाज की पीड़ा को समझकर उसके समाधान का मार्ग प्रशस्त करे, वही सच्चा ब्राह्मण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म के अनुशासन में अर्जित धन ही लोककल्याण का साधन बनता है, अन्यथा वह अनर्थ का कारण बन सकता है। अपवित्र साधनों से प्राप्त धन कभी पवित्र कार्यों में उपयोगी नहीं हो सकता।

Gau Katha Samapan 2026 : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लिया गौ सेवा का संकल्प

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि बसामन मामा की पुण्यभूमि पर दस हजार गौ माताओं के संरक्षण एवं संवर्धन का जो विशाल प्रकल्प संचालित हो रहा है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि गौ माता का सम्मान ही मानवता का सम्मान है। यदि गौ का अपमान होगा तो मानव जाति का कल्याण संभव नहीं।

उप मुख्यमंत्री ने भावुकता व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी वे किसी कठिन दायित्व का निर्वहन करते हैं और वह कार्य सहजता से पूर्ण हो जाता है, तो उन्हें गौ माता की कृपा का अनुभव होता है। कथा समापन के साथ गौ सेवा, धर्म पालन और समाज कल्याण का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

समापन दिवस पर सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक, पूर्व मंत्री श्री पुष्पराज सिंह, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Gau Katha Samapan 2026 : शिव बाबा रथयात्रा का शुभारंभ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रीवा में शिव बाबा रथयात्रा का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने विश्वविद्यालय आश्रम से प्रारंभ हुई रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव संहार के साथ-साथ कल्याण के देवता हैं और भक्तों की भक्ति से शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा समाज में शिव चेतना जागृत करने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि संस्था ने सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

बसामन मामा गौधाम में सम्पन्न यह आयोजन भक्ति, सेवा और संकल्प का अद्भुत संगम बनकर उभरा, जिसने गौ संरक्षण और धर्माचारण के प्रति समाज में नई जागरूकता का संदेश दिया।

ये भी जानिए : पंधाना से 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को ₹1836 करोड़ की सौगात

baba kedarnath : महाशिवरात्रि पर विश्व श्रीकेदारनाथधाम के कपाट खुलने की तिथि होगी घोषित

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी baba kedarnath : जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित विश्व प्रसिद्ध

Gorakhpur : गोरखपुर को मिली ‘कल्याण मंडपम’ की सौगात: सीएम योगी ने किया लोकार्पण, 5 और नए केंद्रों का ऐलान

रिपोर्ट: अरुण कुमार Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर के

Chhattisgarh News : CM विष्णुदेव साय दो दिवसीय जशपुर-रायगढ़ दौरे पर, धमतरी हादसे पर जताया शोक

रिपोर्ट: प्रविंस मनहर Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai

Chhattisgarh Political Controversy: असम-बंगाल जिम्मेदारी पर कांग्रेस का तंज

Chhattisgarh Political Controversy: “पहले छत्तीसगढ़ संभालें, फिर बाहर की जिम्मेदारी लें” –

Illegal Sand Mining: चारामा की रेत खदानों में NGT के नियमों की अनदेखी

Illegal Sand Mining: महानदी से मशीनों के जरिए धड़ल्ले से रेत उत्खनन

Jalaun जालौन में हाईवे पर भीषण तांडव: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर

Nawada नवादा को गंगाजल की सौगात: सीएम नीतीश ने ‘गंगा उद्वह योजना’ के कार्यों का लिया जायजा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नवादा

Dhamtari Road Accident: धमतरी में भीषण सड़क हादसा

Dhamtari Road Accident: खपरी के पास ट्रक से टक्कर, कार के उड़े