अल्लू अर्जुन के घर पर हमला, भगदड़ मामले को लेकर प्रदर्शन, 1 करोड़ देने की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Attack on Allu Arjun's house, protest over stampede case, demand to give Rs 1 crore

साउथ सुपर स्टार अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर लगातार चर्चा में है। हाल ही में प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के बाद अल्लू की गिरफ्तारी हुई थी लेकिन एक बार फिर अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है, हाल ही में अल्लू अर्जुन के घर पर पथराव का मामला सामने आया है। पत्थरबाज़ों ने अल्लू के घर में रखे गमले भी तोड़ दिए, और उनके पूरे गार्डन को तहस-नहस कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अल्लू के घर पर पत्थरों के साथ टमाटर और अन्य सामग्री भी फैंकी, जिसके बाद अल्लू के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दे कि, प्रदर्शनकारी महिला की मौत का विरोध कर रहे है, हालांकि अल्लू अर्जुन पहले ही महिला के परिवार को 25 लाख रुपए के मुआवज़े की घोषणा कर चुके है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि, अल्लू मृतक महिला के परिवार को एक करोड़ रुपए दें। पुलिस ने पूरे मामले में 8 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक अल्लू के घर पर ओस्मानिया यूनिवर्सिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने हमला किया और टमाटर फेंके। घटना के दौरान परिसर में लगे फूल के गमले क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ओयू जेएसी से जुड़े होने का दावा करने वाले प्रदर्शनकारियों ने रेवती के परिवार के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए। एक्टर के निजी कर्मचारियों को भी रोका। दावे के मुताबिक हमले के दौरान पथराव भी किया गया, जिसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। मालूम हो कि 4 दिसंबर को ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन पहुंचे थे, जहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी और भगदड़ मच गई। इस हादसे में रेवती नाम की महिला की मौत हो गई, जबकि उसका 9 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वो अभी भी वेंटिलेटर पर है और इसका इलाज चल रहा है।

मुआवज़े का ऐलान कर चुके है अल्लू

इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये देने का ऐलान किया था। उन्होंने घायल बच्चे के इलाज और परिवार की हर संभव मदद करने का वादा किया था। वो इस मामले में जेल में एक रात काट चुके हैं। उन्होंने शनिवार को अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने ऊपर लग रहे आरोपों को खारिज भी किया था। उन्होंने कहा था कि वो बिना अनुमति के वहां नहीं गए थे। उनके चरित्र का हनन किया जा रहा है। इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने उनपर गैर जिम्मेदार और लापरवाह होने का आरोप लगाया था।

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और