Haryana Muay Thai Championship 2026: भिवानी में हुआ आयोजन, 17 जिलों के 115 खिलाड़ी शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana Muay Thai Championship 2026

Report by: J.D. Duggal, Edit by: Priyanshi Soni

Haryana Muay Thai Championship 2026: भिवानी की दुर्गा स्पोर्ट्स अकादमी में चौथी हरियाणा सीनियर राज्य मुएथाई चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुएथाई खेल संघ-हरियाणा के चेयरमैन कमल सैनी ने किया, जबकि श्रीमती संगीता सैनी, प्राचार्या, सनातन धर्म जगदीश कन्या सि० से० स्कूल, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुएथाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान शशि प्रताप सिंह उर्फ राहुल राणा ने की।

Haryana Muay Thai Championship 2026: खेल में हरियाणा युवाओं की बढ़ती रुचि

हरियाणा प्रदेश के महासचिव सोमबीर वशिष्ठ के अनुसार प्रतियोगिता में 17 जिलों से 115 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कमल सैनी ने बताया कि मुएथाई आज पूरे देश में खेला जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल के प्रति सरकार की नीतियाँ, मजबूत खेल ढांचा और खिलाड़ियों को सम्मान देने के कारण हरियाणा आज खेल हब बन चुका है।

Haryana Muay Thai Championship 2026

Haryana Muay Thai Championship 2026: पुरस्कार वितरण और समापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि कमल सैनी, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य श्रीमती संगीता सैनी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता ने हरियाणा में मुएथाई खेल की लोकप्रियता और युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रदर्शित किया।

यह खबर भी पढ़ें: HR Top News: हरियाणा की 10 बड़ी खबरें (05-01-2026)

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार