Rewari Health Infrastructure: नागरिक अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्र को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rewari Health Infrastructure

Rewari Health Infrastructure: रेवाड़ी में हरियाणा विधानसभा की शिक्षा, तकनीकी, व्यावसायिक एवं चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की समिति ने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। समिति के चेयरमैन एवं रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अध्यक्षता में स्थानीय नागरिक अस्पताल, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर और सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय का दौरा किया गया।

Rewari Health Infrastructure: विधानसभा समिति ने अस्पताल, आईजीयू मीरपुर और राजकीय कन्या महाविद्यालय का किया निरीक्षण

नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मरीजों को अल्ट्रासाउंड टेस्ट के लिए लंबी प्रतीक्षा से राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच की प्रक्रिया को अधिक सुगम और समयबद्ध बनाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने अस्पताल की प्रस्तावित नई बिल्डिंग में नशा मुक्ति केंद्र को भी स्थानांतरित करने का सुझाव दिया।

Rewari Health Infrastructure: अल्ट्रासाउंड सुविधा, मॉर्चरी निर्माण और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति पर जोर

अस्पताल प्रशासन ने समिति को बताया कि अस्पताल की क्षमता 200 से बढ़ाकर 300 बेड कर दी गई है और जल्द ही नई बिल्डिंग का निर्माण शुरू होगा। अस्पताल और ट्रामा सेंटर को जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज की क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत के लिए अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

समिति सदस्य एवं बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने नई बिल्डिंग के प्रवेश द्वार के निकट अलग गेट के साथ मॉर्चरी निर्माण का सुझाव दिया। वहीं विधायक बलराम दांगी ने अस्पताल में अधिक चिकित्सा जांच सुविधाएं शुरू करने और विधायक हरेंद्र सिंह ने दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

READ ALSO: MP EKAI City : एजुकेशन, नॉलेज, IT, AI के क्षेत्र में होगा विस्तार

Rewari Health Infrastructure: इसके बाद समिति ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान चेयरमैन लक्ष्मण सिंह यादव ने विश्वविद्यालय को यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित करने और सभी स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्थायी कर्मचारियों की आजीविका सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने की बात कही।

समिति ने अंत में सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण कर कॉलेज प्रबंधन को आवश्यक सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय