,

Neelam Murder Case Isanagar प्रेम का खूनी अंत: नीलम हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, दुपट्टे से गला घोंटने वाला प्रेमी सुनील गिरफ्तार

Neelam Murder Case Isanagar

रिपोर्ट -विकास गुप्ता

Neelam Murder Case Isanagar उत्तर प्रदेश के ईसानगर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित नीलम हत्याकांड की गुत्थी को स्थानीय पुलिस ने पूरी तरह सुलझा लिया है। जिसे परिजन और दुनिया अब तक एक रहस्यमयी मौत समझ रही थी, वह असल में एक सोची-समझी हत्या थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के प्रेमी सुनील राजपूत को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Neelam Murder Case Isanagar कॉलेज जाने के बाद से लापता थी छात्रा

घटना की शुरुआत 15 जून से हुई थी, जब थाना ईसानगर के ग्राम फूलपुर निवासी शिवरतन की 22 वर्षीय बेटी नीलम सुबह करीब 10 बजे रसूलपुर स्थित सीबीएल डिग्री कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी, तो चिंतित परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन यानी 16 जून की सुबह भरेहटा मार्ग पर नीलम संदिग्ध और अचेत अवस्था में पाई गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Neelam Murder Case Isanagar पुलिस जांच में सामने आया ‘कलयुगी प्रेमी’

नीलम की मौत के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। कॉल डिटेल्स और स्थानीय इनपुट्स के आधार पर पुलिस को फूलपुर (मजरा अदलीशपुर) के रहने वाले 27 वर्षीय सुनील राजपूत पर शक हुआ। पुलिस ने जब सुनील को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो वह ज्यादा देर तक झूठ नहीं टिक सका और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने माना कि उसी ने नीलम को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।

Neelam Murder Case Isanagar मृतका के ही दुपट्टे से घोंटा गला, आलाकत्ल बरामद

पूछताछ में जो खुलासा हुआ वह बेहद चौंकाने वाला था। आरोपी सुनील ने बताया कि उसने वारदात के दिन नीलम के ही दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसे जान से मारने की कोशिश की थी और उसे मरा हुआ समझकर सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारे सुनील की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल (दुपट्टा) और मृतका का गायब सामान भी बरामद कर लिया है। ईसानगर पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसते हुए आगे की अदालती कार्रवाई में जुट गई है।

Read this: Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण