,

Morena Hospital Viral Video : मुरैना जिला अस्पताल में नर्स का हाई-वोल्टेज ड्रामा: ग्लूकोज की बोतल बदलने को कहा तो अटेंडर को जड़ा थप्पड़, मुंह पर फेंककर मारी बोतल; वीडियो वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Morena Hospital Viral Video

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena Hospital Viral Video मध्य प्रदेश के मुरैना जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज की ग्लूकोज ड्रिप (बोतल) बदलने की बात कहने पर एक नर्स इस कदर आग-बबूला हो गई कि उसने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। नर्स ने न सिर्फ तीमारदार (अटेंडर) के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया, बल्कि खाली बोतल उठाकर उसके मुंह पर दे मारी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

Morena Hospital Viral Video 20 मिनट से गुहार लगा रहा था परिवार, वीडियो बनाया तो भड़की नर्स

मिली जानकारी के मुताबिक, हिंगोना कला गांव निवासी राहुल डंडोतिया को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राहुल को देखने के लिए उसके दोस्त निक्की डंडोतिया, कुशल प्रताप सिंह और अंकेश जोनवार भी अस्पताल पहुंचे थे। वार्ड में परिजनों ने देखा कि राहुल की ड्रिप खत्म हो चुकी है और वे पिछले 20 मिनट से नर्स से बोतल बदलने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।

परिजनों की परेशानी देख जब दोस्त निक्की ने नर्स से दोबारा बोतल बदलने का अनुरोध किया, तो नर्स तैश में आ गई। विवाद बढ़ता देख निक्की ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनता देख नर्स का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने निक्की को एक जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया और पास रखी बोतल उठाकर उसके चेहरे पर दे मारी।

Morena Hospital Viral Video थाने पहुंची जंग: नर्सों और पीड़ितों ने एक-दूसरे के खिलाफ दिया आवेदन

वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। मामले को मोड़ देने के लिए अस्पताल की नर्सें एकजुट हो गईं और उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर निक्की और उसके दोस्तों के खिलाफ काम में बाधा डालने और अभद्रता करने का शिकायती आवेदन दे दिया।

वहीं दूसरी ओर, पीड़ित राहुल डंडोतिया और उसके दोस्तों ने भी कोतवाली थाने में नर्स के खिलाफ मारपीट और बदसलूकी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों के आवेदनों को संज्ञान में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Morena Hospital Viral Video शिकायत करने गए तो सिविल सर्जन ने दी केस की धमकी, चेम्बर से भगाया

अस्पताल प्रबंधन की असंवेदनशीलता का आलम यह रहा कि घटना के तुरंत बाद जब पीड़ित राहुल और उसके दोस्त न्याय की गुहार लेकर सिविल सर्जन के पास पहुंचे, तो उन्हें वहां भी दुत्कार का सामना करना पड़ा। आरोप है कि सिविल सर्जन ने पीड़ितों की बात सुनने के बजाय उल्टा उन्हीं पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे डाली और उन्हें डांटकर अपने चेम्बर से बाहर भगा दिया।

Read this: Brutal Assault After 15 Years of Marriage : छत्तीसगढ़ में दरिंदगी की हदें पार: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को दी अमानवीय प्रताड़ना, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दबोचा

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में