Bandhan Bank Employee Loot Supaul: बंधन बैंक कर्मियों से हथियार के बल पर 6 लाख की बड़ी लूट, जांच में जुटे एसपी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bandhan Bank Employee Loot Supaul

रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर

Bandhan Bank Employee Loot Supaul बिहार के सुपौल जिले में बेखौफ अपराधियों ने कानून व्यवस्था को धता बताते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। राघोपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-106 पर परसरमा गांव के नर्दग पुल के पास बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मचारियों को बंधक बनाकर 6 लाख रुपये लूट लिए। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और खुद एसपी शरथ आर.एस. ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर कमान संभाली।

Bandhan Bank Employee Loot Supaul अपाचे बाइक पर आए नकाबपोशों ने आगे गाड़ी अड़ाकर रोका

Bandhan Bank Employee Loot Supaul घटना शुक्रवार देर शाम की है, जब बंधन बैंक की बसंतपुर मुख्य शाखा के प्रबंधक और एक अन्य कर्मचारी वीरपुर से नकदी लेकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नर्दग पुल के पास पहुंची, अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी को आगे से घेर लिया। बदमाशों ने तुरंत हथियार लहराते हुए गाड़ी के चालक अमित को नीचे उतारा और बैंक मैनेजर की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। चेहरा ढका होने के कारण पीड़ित अपराधी का हुलिया नहीं देख सके।

Bandhan Bank Employee Loot Supaul बिना पुलिस सुरक्षा के हो रहा था बड़ी नकदी का परिवहन

वारदात के बाद पुलिस की शुरुआती जांच में सुरक्षा नियमों को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्राथमिक इनपुट्स के अनुसार, बैंक कर्मी इतनी मोटी रकम लेकर जा रहे थे, लेकिन इसकी सूचना स्थानीय थाने या पुलिस प्रशासन को नहीं दी गई थी। नियमों के मुताबिक, बड़ी राशि के ट्रांसपोर्टेशन के समय पुलिस एस्कॉर्ट या सुरक्षा व्यवस्था की मांग करना अनिवार्य है, जिसका इस मामले में पालन नहीं किया गया था। बैंक कर्मी यह राशि लेकर कहाँ जा रहे थे, पुलिस इस बिंदु पर भी स्पष्टता तलाश रही है।

Bandhan Bank Employee Loot Supaul एसपी और एसडीपीओ ने संभाला मोर्चा, नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू

लूट की भनक लगते ही राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय और वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद एसपी शरथ आर.एस. ने खुद वारदात वाली जगह का निरीक्षण किया और पीड़ित बैंक कर्मियों से लंबी पूछताछ की। एसपी ने बताया कि लूट का सुराग लगाने के लिए जिले की सीमाओं को सील कर नाकेबंदी कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।

Read this: Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल देंगे प्रदेश को दो बड़ी सौगातें, इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन परियोजना का होगा भूमि-पूजन

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में