By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल देंगे प्रदेश को दो बड़ी सौगातें, इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन परियोजना का होगा भूमि-पूजन
मध्य प्रदेश

Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल देंगे प्रदेश को दो बड़ी सौगातें, इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन परियोजना का होगा भूमि-पूजन

Abhishek Singh
Last updated: June 19, 2026 7:39 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : मध्यप्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए शनिवार 20 जून को दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल इंदौर जिले के सांवेर में प्रदेशवासियों को आवास और सड़क अधोसंरचना से जुड़ी बड़ी सौगातें देंगे।इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हजारों हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रदान की जाएगी और नए पक्के घरों में गृह प्रवेश कराया जाएगा। साथ ही इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन परियोजना का भूमि-पूजन भी किया जाएगा।

Contents
Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : 42 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिलेंगी आवास स्वीकृतियांIndore Ujjain Greenfield Four Lane Project : प्रदेश में हर पात्र परिवार को पक्का आवास देने का लक्ष्यIndore Ujjain Greenfield Four Lane Project : 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगा इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोरIndore Ujjain Greenfield Four Lane Project : औद्योगिक और पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावाIndore Ujjain Greenfield Four Lane Project : स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बनाए जाएंगे अंडरपास और जंक्शनIndore Ujjain Greenfield Four Lane Project : आपातकालीन सेवाओं की भी रहेगी व्यवस्थाread more : Indore Development Project : सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, और बेहतर होगी एमपी की आर्थिक राजधानी
Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project

Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : 42 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिलेंगी आवास स्वीकृतियां

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 42 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों को 2 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की आवास स्वीकृतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही 38 हजार से अधिक परिवारों को उनके नए पक्के मकानों में गृह-प्रवेश कराया जाएगा।यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प और प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : प्रदेश में हर पात्र परिवार को पक्का आवास देने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रत्येक पात्र परिवार को आवास उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहरी क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करना है।

Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगा इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

कार्यक्रम में 2 हजार 935 करोड़ रुपये लागत वाली इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन परियोजना का भूमि-पूजन किया जाएगा। यह परियोजना 48.10 किलोमीटर लंबी होगी और मालवा क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा विकसित की जा रही यह हाई-स्पीड सड़क परियोजना इंदौर और उज्जैन के बीच यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी।

Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : औद्योगिक और पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के निर्माण से इंदौर, उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश, व्यापार, लॉजिस्टिक्स, कृषि विपणन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।महाकाल की नगरी उज्जैन आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भी इस परियोजना से बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बनाए जाएंगे अंडरपास और जंक्शन

परियोजना में स्थानीय निवासियों और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 18 अंडर-पास और 19 जंक्शन इम्प्रूवमेंट कार्यों का प्रावधान किया गया है।इसके अलावा वेस्टर्न रिंग रोड और उज्जैन-बदनावर मार्ग के साथ ग्रेड सेपरेटेड जंक्शन भी विकसित किए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी।

Indore Ujjain Greenfield Four Lane Project : आपातकालीन सेवाओं की भी रहेगी व्यवस्था

ग्रीनफील्ड कॉरिडोर पर प्रत्येक टोल प्लाजा में एम्बुलेंस, क्रेन और पेट्रोलिंग वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में लोगों को तुरंत सहायता मिल सकेगी।

read more : Indore Development Project : सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, और बेहतर होगी एमपी की आर्थिक राजधानी

TAGGED:Hindi NewsIndore Ujjain Greenfield Four Lane ProjectMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Indore Abu Dhabi Direct Flight : खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Datia and Bankipur Bypoll 2026 : मोहन-हेमंत समेट पाएंगे दतिया में फैला रायता ?नतिन नवीन के गढ़ में क्य सेँधमारी कर पाएंगे PK ?

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
मध्य प्रदेश

Plastic Free Court : भोपाल जिला न्यायालय बना मध्यप्रदेश का पहला प्लास्टिक-मुक्त कोर्ट परिसर, पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?