,

Haryana Cabinet Decisions: 2002 में नियुक्त 347 कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवरों को OPS सहित कई लाभ, लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Haryana Cabinet Decisions

Haryana Cabinet Decisions: ड्राइवरों को पेंशन लाभ से लेकर महिलाओं की बचत तक, हरियाणा कैबिनेट के अहम फैसले

रिपोर्ट- अंकुर कपूर, एडिट- विजय नंदन

Haryana Cabinet Decisions: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार ने कई अहम और जनहित से जुड़े फैसले लिए। बैठक में राज्य परिवहन विभाग के कर्मचारियों, महिलाओं के सशक्तिकरण, गौसेवा, शिक्षा और शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Haryana Cabinet Decisions: 2002 के ड्राइवरों को OPS की सौगात, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा

कैबिनेट ने वर्ष 2002 में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त 347 ड्राइवरों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें क्वालिफाइंग सर्विस और पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देने का निर्णय लिया। ये ड्राइवर वर्ष 2006 में हरियाणा रोडवेज सेवा नियमों के तहत रेगुलर किए गए थे, लेकिन 1 जनवरी 2003 की कट-ऑफ तिथि के कारण वे OPS और अन्य लाभों से वंचित रह गए थे। इस फैसले से वेतन और पेंशन में चली आ रही असमानता दूर होगी।

सरकार के फैसले के अनुसार, इन ड्राइवरों को उनकी प्रारंभिक नियुक्ति की तारीख (2002) से रेगुलर माना जाएगा। सेवा की गणना उसी तिथि से कर एसीपी, पुरानी पेंशन योजना, पारिवारिक पेंशन योजना-1964, जीपीएफ खाता खोलने जैसे लाभ दिए जाएंगे। ये लाभ 31 अगस्त 2024 तक सैद्धांतिक रूप से और वास्तविक वित्तीय लाभ 1 सितंबर 2024 से मिलेंगे।

कैबिनेट बैठक में पंचकूला जिले के बरवाला ब्लॉक की ग्राम पंचायत रत्तेवाली की 4 एकड़ 01 कनाल 17 मरला भूमि को 570 पशुओं की गौशाला स्थापना के लिए कामधेनु गौ सेवा समिति, सकेतड़ी को 20 वर्षों के लिए पट्टे पर देने को भी स्वीकृति दी गई।

Haryana Cabinet Decisions: परिवहन कर्मचारियों को राहत, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर कैबिनेट का फोकस

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती देने के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY), 2025 में बड़े संशोधनों को मंजूरी दी गई। अब इस योजना का लाभ 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के 10वीं-12वीं में 80% से अधिक अंक, निपुण मिशन के तहत ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी और पोषण ट्रैकर में बच्चों के ग्रीन जोन में आने पर माताओं को 2100 रुपये की सहायता दी जाएगी।

योजना के तहत अब 2100 रुपये में से 1100 रुपये सीधे महिला के खाते में जाएंगे, जबकि 1000 रुपये आरडी/एफडी के रूप में जमा किए जाएंगे, जिसका लाभ ब्याज सहित मिलेगा। यह सुविधा अधिकतम पांच वर्षों की अवधि तक होगी। योजना को पारदर्शी बनाने के लिए लाभार्थियों की सूची ग्राम सभाओं में प्रदर्शित की जाएगी।

Haryana Cabinet Decisions: कैबिनेट ने स्वर्गीय ए.एस.आई. संदीप कुमार लाठर की पत्नी श्रीमती संतोष कुमारी को मानवीय आधार पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के कैंपस स्कूल में पीजीटी गणित (ग्रुप-बी) पद पर नियुक्ति देने को भी मंजूरी दी। सरकार ने स्पष्ट किया कि यह एक अपवादात्मक मामला है और भविष्य में इसे मिसाल नहीं माना जाएगा।

इसके अलावा, शहरी क्षेत्रों में अनधिकृत भूमि लेन-देन पर रोक लगाने के लिए हरियाणा विकास एवं शहरी क्षेत्र विनियमन अधिनियम, 1975 की धारा 7A में संशोधन को मंजूरी दी गई। इसके तहत विनिमय विलेखों (एक्सचेंज डीड्स) के दुरुपयोग को रोकने के लिए इन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा संशोधन अध्यादेश, 2025 जारी करने का निर्णय लिया गया।

https://swadeshlive.com/pakistan-intruder-arrested-rajasthan-news/ये भी जानिए: Pakistan intruder arrested: जैसलमेर बॉर्डर पर पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, BSF की सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस