,

GOLD-SILVER: एक हफ्ते में चांदी ₹27,771 महंगी, 1 किलो का भाव ₹2.28 लाख पार; सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

GOLD-SILVER

GOLD-SILVER: कीमती धातुओं के बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। चांदी की कीमत में लगातार पांचवें हफ्ते उछाल दर्ज किया गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 19 दिसंबर को जहां एक किलो चांदी का भाव ₹2,00,336 था, वहीं 26 दिसंबर को यह ₹27,771 की बढ़त के साथ ₹2,28,107 प्रति किलो पहुंच गया। इस दौरान चांदी ने हफ्ते में लगातार चार दिन ऑल टाइम हाई बनाया और शुक्रवार को ₹9,124 की मजबूती के साथ बंद हुई।

सोना भी ऑल टाइम हाई पर पहुंचा

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। 19 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,31,779 था, जो एक हफ्ते में ₹6,177 बढ़कर 26 दिसंबर को ₹1,37,956 पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।

सालभर में निवेशकों को मिला जबरदस्त रिटर्न

इस साल अब तक सोने की कीमत में कुल ₹61,794 यानी करीब 81 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को जहां 10 ग्राम सोना ₹76,162 का था, वहीं अब यह ₹1,37,956 पर पहुंच चुका है। चांदी ने इससे भी ज्यादा रिटर्न दिया है। साल की शुरुआत में ₹86,017 प्रति किलो रहने वाली चांदी अब ₹2,28,107 प्रति किलो हो गई है, यानी करीब 165 प्रतिशत की तेजी।

शहरों में सोने-चांदी के रेट अलग क्यों होते हैं

IBJA द्वारा जारी किए जाने वाले रेट्स में 3 प्रतिशत GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। IBJA के इन्हीं रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और कई बैंक गोल्ड लोन की दरें तय करने में करते हैं।

सोने की कीमत बढ़ने की मुख्य वजह

अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती से डॉलर कमजोर हुआ है, जिससे सोने की होल्डिंग लागत कम हुई और निवेश बढ़ा। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक तनाव के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं। वहीं चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में बड़ी मात्रा में सोना जमा कर रहे हैं, जिससे कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है।

चांदी में तेजी के पीछे क्या कारण

चांदी की मांग इंडस्ट्रियल सेक्टर में तेजी से बढ़ी है, खासतौर पर सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों में इसका इस्तेमाल बढ़ा है। इसके साथ ही अमेरिका में टैरिफ को लेकर आशंकाओं के चलते कंपनियां चांदी का स्टॉक जमा कर रही हैं, जिससे वैश्विक सप्लाई पर दबाव बढ़ा है। मैन्युफैक्चरर्स भी प्रोडक्शन रुकने के डर से पहले ही खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कीमतें और ऊपर जा रही हैं।

सोना खरीदते समय रखें सावधानी

सोना खरीदते वक्त हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही लें, जिससे उसकी शुद्धता की पुष्टि हो सके। इसके साथ ही खरीदारी के दिन सोने की कीमत को IBJA जैसी भरोसेमंद वेबसाइट से जरूर क्रॉस चेक करें, क्योंकि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट अलग-अलग होते हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…