रिपोर्ट- अजय निगम, इनपुट एडिटर
MP Soybean Registration : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों का समग्र कल्याण ही हमारा प्राथमिक संकल्प है। हमारी सरकार इसके लिए सभी प्रबंध कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर बताया कि भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत सोयाबीन के उपार्जन के लिए 3 अक्टूबर से ई-उपार्जन पोर्टल https://mpeuparjan.nic.in पर किसानों के पंजीयन प्रारंभ हो रहे हैं। यह किसान पंजीयन 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को अपना पंजीयन कराने के लिए सभी ग्राम पंचायत, तहसील एवं सहकारी समितियों में निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी सोयाबीन उत्पादक किसानों से उपार्जन के लिए अपना पंजीयन अवश्य करा लेने का आग्रह किया है।
MP Soybean Registration : सोयाबीन किसानों को भावांतर का सहारा
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में सोयाबीन किसानों को बाजार भाव और न्यूनतम समर्थन मूल्य के बीच के अंतर से राहत देने के लिए वर्ष 2025-26 में भावांतर भुगतान योजना लागू की गई। योजना के तहत सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹5,328 प्रति क्विंटल निर्धारित था। सरकार ने किसानों से पंजीयन कराकर मंडियों में सोयाबीन बेचने और बाजार मूल्य कम रहने की स्थिति में अंतर की राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचाने की व्यवस्था की।
इससे पहले जनवरी 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बताया था कि भावांतर योजना के तहत प्रदेश के करीब 6.50 लाख किसानों को लगभग ₹1,300 करोड़ वितरित किए जा चुके हैं। यानी बाद की आधिकारिक विधानसभा जानकारी में भुगतान पाने वाले किसानों की संख्या 6.44 लाख और राशि ₹1,292 करोड़ दर्ज है।
योजना के तहत सरकार ने किसानों को यह भरोसा दिलाया कि यदि मंडी में सोयाबीन की बिक्री एमएसपी से कम कीमत पर होती है, तो बाजार मूल्य और एमएसपी के अंतर की भरपाई भावांतर के रूप में की जाएगी। 2025 में मुख्यमंत्री ने कहा था कि भुगतान फसल बेचने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा।
ये भी जानिए : MP Sports Asian Games : एमपी में खेलों को मिला प्रोत्साहन, खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में रचा कीर्तिमान


