,

HR TOP 10 NEWS: जानिए HR की मुख्य खबरें ( 22-12-2025)

HR TOP 10 NEWS:

१. हरियाणा विधानसभा में इलेक्टोरल रिफॉर्म पर हंगामे के आसार
विधानसभा के विंटर सेशन के तीसरे दिन चुनावी सुधार का मुद्दा गूंजेगा। कांग्रेस पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

२. अमेरिका के डंकी रूट का खौफनाक सच सामने आया
कुरुक्षेत्र से सामने आए वीडियो में अवैध तरीके से अमेरिका ले जाए जा रहे लोगों की अमानवीय हालत दिखी। 50 लाख खर्च करने के बाद भी लोगों को डिपोर्ट कर दिया गया।

३. कांग्रेस विधायक की रील पर सियासी बवाल
हरियाणा कांग्रेस के एक विधायक की सोशल मीडिया रील में पार्टी को कमजोर बताए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। विधायक ने सफाई दी कि यह कार्यकर्ताओं का फैन पेज था।

४. करनाल के निशांत देव की अफ्रीका में बड़ी जीत
घाना के अक्रा में आयोजित बॉक्सिंग इवेंट में निशांत देव ने तंजानिया के बॉक्सर को चौथे राउंड में टीकेओ से हराया।

५. दुर्लभ बीमारी से जूझते शुभम बने जज
पंजाब के शुभम ने राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस में 43वीं रैंक हासिल की। व्हीलचेयर पर रहते हुए भी उन्होंने हरियाणा से लॉ की पढ़ाई की।

६. लव मैरिज के बाद युवती के अपहरण का आरोप
यमुनानगर में रिसेप्शन से पहले युवती को कथित रूप से परिजनों ने अगवा कर लिया। ससुराल जाते वक्त गाड़ी पर हमला और दूल्हे पर तलवार चलाने का आरोप है।

७. हरियाणा पुलिस की टीम रिश्वत लेते पकड़ी गई
राजस्थान में कार्रवाई के दौरान हरियाणा पुलिस के एसआई की गाड़ी से 6 लाख रुपए बरामद हुए। गुरुग्राम का एएसआई 3 लाख लेते गिरफ्तार हुआ।

८. हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश
पंजाब की युवती और उसके हरियाणवी बॉयफ्रेंड ने मिलकर हनीट्रैप गिरोह चलाया। आरोपियों ने 54 वारदात कबूल कीं, जिनमें से 34 की शिकायत तक नहीं हुई थी।

९. दावत में गोमांस परोसने का मामला
यमुनानगर में मन्नत पूरी होने की खुशी में दावत के दौरान गोमांस परोसने का आरोप सामने आया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

१०. हरियाणवी बॉक्सर नीरज गोयत की दुबई में शानदार जीत
दुबई के मेगा बॉक्सिंग इवेंट में नीरज गोयत ने अमेरिकी बॉक्सर एंथनी टेलर को हराकर देश का नाम रोशन किया।

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…