,

Dabra Food Safety Raid: त्योहारों से पहले डबरा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर छापेमारी

Dabra Food Safety Raid

Report: Santosh Saravgee

Dabra Food Safety Raid डबरा में त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी और अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। 9 अक्टूबर को एसडीएम नवजोत कौर और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में दो नमकीन फैक्ट्रियों, दो मिठाई की दुकानों और एक मिठाई फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और इस्तेमाल किए जा रहे तेल की जांच की गई।

नमकीन, बेसन, तेल और मावे के नमूने जांच के लिए भेजे

Dabra Food Safety Raid कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानों पर बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री तैयार करने, मिठाइयों को खुले में रखने और पुराने तेल में नमकीन तलने की शिकायतें सामने आने की बात कही गई है। टीम ने मौके से नमकीन, बेसन, खाद्य तेल और मावे के नमूने लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। हालांकि, खाद्य सामग्री में मिलावट की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी

Dabra Food Safety Raid एसडीएम डबरा ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने और साफ-सफाई के मानकों का पालन करने की हिदायत दी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर के खाद्य कारोबारियों में हलचल मची हुई है।

Read this: Gold-Silver Rate 09 Oct 2026 : सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, सोना ₹1.51 लाख के पार; चांदी भी हुई महंगी

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…