,

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Chandrapur News

BY: Yoganand Shrivastva

Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित सन्मित्र सैनिक स्कूल के छात्रावास में कक्षा पांचवीं के 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान जीवन विलास झरेकर के रूप में हुई है। वह राजुरा तहसील के खांबाड़ा गांव का रहने वाला था। गुरुवार शाम करीब छह बजे घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाकर स्कूल में छोड़ा था पिता ने

Chandrapur News जानकारी के मुताबिक, जीवन इसी शैक्षणिक वर्ष में स्कूल में दाखिल हुआ था और छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को त्वचा संबंधी परेशानी होने पर उसके पिता उसे चंद्रपुर के एक त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास ले गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद पिता बेटे को स्कूल में छोड़कर अपने गांव के लिए रवाना हो गए। रास्ते में उन्हें स्कूल के एक शिक्षक का फोन आया और तत्काल वापस आने को कहा गया। पिता लौटने के लिए रवाना हुए, तभी उन्हें दोबारा फोन कर बेटे की मौत की सूचना दी गई।

छात्रावास में फांसी लगाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Chandrapur News घटना के बाद छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया गया। शुरुआती जानकारी में छात्रावास में रहने को लेकर छात्र के असहज होने की बात सामने आई है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि घटना के समय अन्य छात्र मैदान में खेल रहे थे और इसी दौरान जीवन अपने कमरे में गया था। हालांकि, फांसी लगाने की आशंका की अभी पुष्टि नहीं हुई है। छात्र की मौत के कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और छात्र की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

Read this: Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…