,

UP Mission Shakti Campaign: मिशन शक्ति अभियान से महिला सुरक्षा को मजबूती, यूपी के 99 हजार से अधिक गांवों तक पहुंची महिला बीट पुलिस

BY: Yoganand Shrivastva

UP Mission Shakti Campaign उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के दूसरे हिस्से में व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित की गईं। अभियान के दौरान महिला बीट पुलिस ने 99,377 गांवों और वार्डों का दौरा किया। वहीं, महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर 2,90,153 स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों की जांच की गई। इस दौरान 38,64,614 लोगों की चेकिंग की गई और 1,841 अभियोग दर्ज किए गए।

66 हजार से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने दौड़ में लिया भाग

UP Mission Shakti Campaign महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की नोडल अधिकारी एडीजी पद्मजा चौहान के अनुसार, अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। प्रदेशभर में आयोजित दौड़ कार्यक्रमों में 66,441 महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। इन कार्यक्रमों के दौरान 49,437 प्रचार सामग्री वितरित की गई, जबकि 1,930 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और प्रेरणादायी महिलाओं ने भी सहभागिता की।

UP Mission Shakti Campaign धार्मिक स्थलों, मेलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित महिला चौपालों के माध्यम से 15,55,219 लोगों तक सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी पहुंचाई गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करना और जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

99,377 गांवों और वार्डों तक पहुंची महिला बीट पुलिस

UP Mission Shakti Campaign अभियान के दौरान प्रदेश के 1,593 मिशन शक्ति केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 12,51,777 महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन से संबंधित 10,05,926 पर्चे वितरित किए गए। इसके अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों और वार्डों में बीट पुलिस अधिकारियों ने 45,040 कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बीसी सखी, लेखपाल, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और ग्राम पंचायत अधिकारियों सहित स्थानीय प्रतिनिधियों ने सहयोग किया।

महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने 99,377 गांवों और वार्डों का दौरा कर महिलाओं की समस्याएं सुनने और जरूरतमंदों को सहायता से जोड़ने पर ध्यान दिया। घरेलू हिंसा, घरेलू विवाद और भरण-पोषण से जुड़े मामलों में पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने के प्रयास किए गए।

2.90 लाख से अधिक स्थानों की जांच, 6,276 आरोपी गिरफ्तार

UP Mission Shakti Campaign महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों, चौराहों, बाजारों, मॉल, पार्कों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाई। अभियान के दौरान कुल 2,90,153 स्थानों की जांच की गई और 38,64,614 व्यक्तियों की चेकिंग हुई। इस कार्रवाई में 1,841 अभियोग दर्ज किए गए, 6,276 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 16,85,263 लोगों को चेतावनी दी गई।

इसके अतिरिक्त 59,897 स्थानों पर पुलिस गश्त और पैदल गश्त की गई। महिला अपराधों से जुड़े संवेदनशील स्थलों और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 39,454 कैमरे लगवाए गए। राजकीय रेलवे पुलिस ने भी अभियान के तहत 4,893 रेलवे स्टेशनों और 11,226 ट्रेनों में 1,69,201 प्रचार सामग्री वितरित की।

Read this: West Bengal By-Election Results 2026 : नंदीग्राम और रेजीनगर में BJP की बड़ी बढ़त, ममता की TMC पिछड़ी; जानें ताजा रुझान

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…