,

Dabra PM Awas Scam : सरकारी योजना के नाम पर छल: डबरा में पीएम आवास का झांसा देकर हड़प लिया गरीब का आशियाना

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dabra PM Awas Scam

Report: Santosh Saravgee

Dabra PM Awas Scam मध्य प्रदेश के डबरा तहसील से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ Pradhan Mantri Awas Yojana का लाभ दिलाने के बहाने एक जालसाज ने गरीब परिवार का घर ही अपने नाम करवा लिया। ऑनलाइन कियोस्क चलाने वाले एक रसूखदार पर 6 साल तक धोखाधड़ी का यह खेल रचने का आरोप लगा है, जिसका खुलासा अब जाकर हुआ है।

Dabra PM Awas Scam मदद के बहाने अंगूठा लगवाया, खोल दिया फर्जी बैंक खाता

Dabra PM Awas Scam यह पूरा मामला डबरा के वार्ड क्रमांक 11 का है। यहाँ रहने वाले राकेश कर्ण और उनकी पत्नी फूलवती अपने कच्चे मकान को पक्का बनाने के लिए पीएम आवास योजना में आवेदन करना चाहते थे। वे ऑनलाइन काम करने वाले आरोपी रामू गुप्ता के पास पहुंचे। आरोप है कि रामू ने उनका आवेदन तो जमा नहीं किया, बल्कि उनके नाम पर एक फर्जी बैंक खाता खोल दिया। इसके बाद चालाकी से चेकबुक जारी करवाकर और सादे कागजों व एग्रीमेंट पर अंगूठे की छाप ले ली। पीड़ितों का कहना है कि वे अनपढ़ थे और यही समझते रहे कि सरकार से घर मिलने की प्रक्रिया चल रही है।

Dabra PM Awas Scam पुलिस टीम ताला लगाने पहुंची, तब खुला रजिस्ट्री का राज

धोखाधड़ी की इंतहा तब हुई जब आरोपी ने चोरी-छिपे मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। पीड़ित परिवार को इस जालसाजी की भनक तब लगी, जब अदालती आदेश का हवाला देकर पुलिस उनके घर पर ताला लगाने पहुंच गई। अचानक बेघर होने की कगार पर पहुंचे राकेश कर्ण ने रोते हुए बताया कि उन्हें तो पता भी नहीं था कि उनका आशियाना बिक चुका है। आरोपी अब पैसे और अपने रसूख के बल पर उस जमीन पर पूरी तरह कब्जा जमाना चाहता है, जिसके कारण पीड़ित परिवार पिछले 6 साल से इंसाफ के लिए भटक रहा है।

Dabra PM Awas Scam जांच में पकड़ी गई जालसाजी: ज्यूडिशियल स्टांप का हुआ गलत इस्तेमाल

इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब दस्तावेजों की पड़ताल की गई। जालसाज रामू गुप्ता ने जिस एग्रीमेंट के आधार पर रजिस्ट्री कराई, उसमें ‘ज्यूडिशियल स्टांप’ का इस्तेमाल किया गया था। कानूनी जानकारों के मुताबिक, ज्यूडिशियल स्टांप केवल अदालती कामकाज और वकीलों के उपयोग के लिए होता है, इसे किसी भी तरह की जमीन या मकान के एग्रीमेंट के लिए मान्य नहीं माना जाता। पुलिस और प्रशासन की शुरुआती जांच में भी दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। फिलहाल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर यथास्थिति (Status Quo) बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Read this: Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में