Tilda Student Murder Case: तिल्दा में मामूली विवाद बना जानलेवा, 16 वर्षीय छात्र की चाकू लगने से मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tilda Student Murder Case

Tilda Student Murder Case: तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक मामूली विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। “मोटा” कहकर चिढ़ाने की बात को लेकर दो किशोर दोस्तों के बीच चल रहा विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें 16 वर्षीय छात्र अमन यदु की मौत हो गई। वहीं, घटना में एक 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।

Tilda Student Murder Case: “मोटा” कहकर चिढ़ाने की बात पर दोस्तों के बीच हुआ विवाद, हिंसक झड़प में गई जान

जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर एक ही स्कूल में पढ़ते थे और आपस में अच्छे दोस्त थे। बताया जा रहा है कि स्कूल में एक-दूसरे को चिढ़ाने की बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी। शुक्रवार को स्कूल से घर लौटने के बाद दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

Tilda Student Murder Case: स्कूल से लौटने के बाद हुई कहासुनी, घायल छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, अमन अपने साथ चाकू लेकर आया था। विवाद के दौरान चाकू से हमला हुआ, जिसके बाद बचाव में दूसरे किशोर ने भी उसी चाकू से पलटवार कर दिया। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान अमन यदु ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

READ ALSO: MP TASK FORCE: सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स

Tilda Student Murder Case: घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है तथा संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को