,

Singrauli News : जिस घर में आज गूंजनी थीं शहनाइयां, वहां पसरा मातम; शादी से ठीक पहले दुल्हन ने की खुदकुशी

Singrauli News

Report: Suresh kumar

Singrauli News मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिस घर में शादी की रस्में चल रही थीं और कुछ ही घंटों बाद बारात आनी थी, वहां अचानक खुशियां मातम में बदल गईं। मंडप सजने से ठीक एक दिन पहले दुल्हन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Singrauli News शादी की तैयारियों के बीच टंगा मिला शव

दिल को दहला देने वाली यह घटना चितरंगी थाना क्षेत्र के कर्थुआ बहेरा गांव की है। मृतका की पहचान भाजपा प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आज 19 जून को उसकी शादी सरई थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ संपन्न होनी थी।

घर में मेहमान आ चुके थे, मंगल गीत गाए जा रहे थे और शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। इसी बीच अचानक घर के भीतर युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस खौफनाक मंजर को देखते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई।

Singrauli News जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस तुरंत बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

क्या कहती है पुलिस? मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। चितरंगी थाना प्रभारी (TI) सुधेश तिवारी ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Singrauli News सवालों के घेरे में खुदकुशी की वजह

जिंदगी के एक नए सफर की दहलीज पर खड़ी युवती ने आखिर शादी से ठीक पहले इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया? क्या वह इस शादी से खुश नहीं थी या फिर इसके पीछे कोई और वजह थी? इन तमाम अनुत्तरित सवालों के जवाब अब चितरंगी थाना पुलिस तलाश रही है।

Read this: Tilda Student Murder Case: तिल्दा में मामूली विवाद बना जानलेवा, 16 वर्षीय छात्र की चाकू लगने से मौत

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…