By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Indore Development Project : सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, और बेहतर होगी एमपी की आर्थिक राजधानी
मध्य प्रदेश

Indore Development Project : सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, और बेहतर होगी एमपी की आर्थिक राजधानी

Abhishek Singh
Last updated: June 19, 2026 8:45 pm
By Abhishek Singh
Share
6 Min Read
SHARE

Indore Development Project : तुलसी नगर पुलिया से निपानिया तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन

Indore Development Project : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 जून को इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 में तुलसी नगर पुलिया से निपानिया तक प्रस्तावित सड़क, प्राइमरी-आंतरिक सीवर लाइन का रिमोट से भूमि पूजन किया। इसमें सड़क निर्माण कार्य की लागत 13.26 करोड़ और प्राइमरी-आंतरिक सीवर लाइन निर्माण कार्य की लागत 2.64 करोड़ रुपए है। इस कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से की गई। उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलन कर पूजन अर्चन किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का पुष्पगुच्छ और तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

Contents
Indore Development Project : तुलसी नगर पुलिया से निपानिया तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजनIndore Development Project : विकास के नए आयाम हुए स्थापितIndore Development Project : इन विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजनIndore Development Project : इन विकास कार्यों की हुई घोषणा
Indore Development Project

Indore Development Project : इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहिल्या नगरी इंदौर में उपस्थित समस्त जनसमुदाय का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वच्छता अभियान में इंदौर ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया के जनहितैषी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है और उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिकल सेल बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल इस बीमारी के उन्मूलन के लिए व्यापक अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह एक गंभीर बीमारी है, किंतु समय पर जांच (स्क्रीनिंग) और उचित उपचार के माध्यम से इसके प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

Indore Development Project : विकास के नए आयाम हुए स्थापित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अवधि में देश ने विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश दोनों विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को नई मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सभी 55 जिलों में विकास के विभिन्न मानकों पर निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को विकास का लाभ मिल सके।

Indore Development Project : इन विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजनांतर्गत झोन क्रमांक 8 वार्ड क्रमांक 37 अंतर्गत तुलसी नगर से निपानिया तक सड़क विकास मार्ग जिसकी लागत 13.62 करोड़ एवं प्राइमरी तथा आंतरिक सीवर लाइन निर्माण कार्य लागत 2.64 करोड़ रुपए का भूमि-पूजन किया गया। यह सड़क लगभग 1.30 किलोमीटर लंबी एवं इन्दौर विकास योजना-2021 के अनुसार 30 मीटर चौड़ाई में निर्मित होगी। परियोजना के अंतर्गत सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण, सीवर चैम्बरों का सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ निर्माण तथा विद्युत लाइन शिफ्टिंग सहित विभिन्न अधोसंरचनात्मक कार्य किए जाएंगे। इस सड़क के निर्माण से तुलसी नगर, निपानिया, अंकुर आंगन, राजाराम ऐवेन्यु तथा महालक्ष्मी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के रहवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और नागरिकों को बेहतर एवं नई कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी। सड़क निर्माण कार्य का दायित्व मेसर्स केएन नारंग्स, भोपाल को सौंपा गया है, जबकि कार्य के सुपरविजन एवं क्वालिटी कंट्रोल की जिम्मेदारी मे. एसएनएस एसोसिएट्स, इन्दौर द्वारा निभाई जाएगी।

Indore Development Project : इन विकास कार्यों की हुई घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भूमि-पूजन समारोह में कनाड़िया रोड से खजराना रोड तक लिंक रोड जोकि लगभग 1400 मीटर में बनाने की घोषणा की। उन्होंने पूर्वी रिंग रोड से रॉबट चौराहे 6 लेन फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 50 करोड़ रुपए होगी। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनियों को वैध करने के लिए भी ठोस कार्य करने के प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। इसमें राहुल मर्मट और जगदीश उपाध्याय को 50 हजार का प्रतीकात्मक चेक मंच से प्रदान किया गया।

read more : Samrasta Vimarsh Bhopal : समरसता ही विकसित भारत की आधारशिला, भोपाल में हुआ ‘समरसता विमर्श’ का आयोजन

TAGGED:Hindi NewsIndore Development ProjectMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUP News
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/mbbs-ayush-counselling-career-options/
मध्य प्रदेश

MBBS की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/mp-ucc-bill-passed/
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill: यूसीसी विधेयक पारित होना समानता और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम : गोविंद सिंह राजपूत

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
https://swadeshlive.com/commonwealth-games-2026-india-schedule/
खेल

Commonwealth Games 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल, लाइव प्रसारण और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/ohh-my-dog-trailer-pankaj-tripathi/
मनोरंजन

‘Ohh My Dog’ का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी की नई थ्रिलर में दिखेगी इंसान और कुत्ते के रिश्ते की भावुक कहानी

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?