,

बिहार चुनाव 2025: प्रियंका गांधी ने किया तूफानी प्रचार, बोली वादा निभाएंगे, बनाकर दिखाएंगे रोसरा को जिला

Bihar Elections 2025: Priyanka Gandhi campaigns vigorously, says she will fulfill every promise and make Rosra a district.

by: vijay nandan

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज (3 नवंबर 2025) रोसरा, सोनबसरा और लखीसराय में तूफानी चुनावी रैली को संबोधित किया। उनकी रैलियों में कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों का भारी उत्साह और भीड़ देखने को मिली। जनसभा के दौरान, प्रियंका गांधी ने स्थानीय लोगों की एक बड़ी और पुरानी मांग का समर्थन करते हुए बड़ा वादा किया।

“रोसरा को बनाएंगे ज़िला, यह मेरी गारंटी”

रोसरा में रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि “मुझे यहाँ के लोगों ने बताया है कि उनकी मुख्य मांग यही है कि रोसरा को ज़िला बनना चाहिए। मैं आपको यह आश्वासन देती हूँ कि अगर हमारी सरकार (महागठबंधन की सरकार) बनती है, तो हम इसे ज़रूर बनाएंगे। कांग्रेस महासचिव के इस वादे पर रैली में मौजूद लोगों ने ज़ोरदार तालियों और नारों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। रोसरा को जिला बनाने की मांग लंबे समय से यहां के निवासियों द्वारा की जा रही है, और प्रियंका गांधी का यह बयान मतदाताओं को लुभाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लखीसराय में डिप्टी सीएम से मुकाबले पर ज़ोर
रोसरा में रोड शो और सोनबसरा में जनसभा के बाद, प्रियंका गांधी ने लखीसराय में भी जनसभा को संबोधित किया। लखीसराय सीट पर कांग्रेस के टिकट पर अमरेश कुमार अनीश मैदान में हैं, जिनका सीधा मुकाबला प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से है।

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज बिहार की सरकार नीतीश जी नहीं चला रहे हैं। उन्हें चलाने ही नहीं दिया जा रहा है। बिहार की सरकार केंद्र से चल रही है। सारे बड़े फैसले प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी करते हैं। आज बिहार के अपने मुख्यमंत्री का ही सम्मान नहीं है। जब हर फैसला केंद्र से होगा, मुख्यमंत्री की ही सुनवाई नहीं होगी, तो जनता की सुनवाई क्या होगी?

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…