Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
sharifabad-land-dispute

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में जमीन खरीदी-बिक्री से जुड़ा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एक ही भूमि पर दो पक्षों के स्वामित्व दावे ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में नया मोड़ तब आया जब संबंधित उपपंजीयक के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Sharifabad Land Dispute: एक ही जमीन पर दो पक्षों का दावा, जांच के बाद सामने आएगी जिम्मेदारी और सच्चाई

विवाद के केंद्र में यह सवाल है कि आखिर एक ही जमीन पर दो मालिक कैसे सामने आ गए। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है और प्रभावित पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Sharifabad Land Dispute: एक ही जमीन पर दो पक्षों का दावा, जांच के बाद सामने आएगी जिम्मेदारी और सच्चाई

वहीं, उपपंजीयक मोहम्मद कासिम रजा ने अपने पक्ष में सफाई देते हुए कहा कि ऑनलाइन भुइयां रिकॉर्ड में संबंधित व्यक्ति भूमिस्वामी के रूप में दर्ज था। उपलब्ध दस्तावेजों और रिकॉर्ड के आधार पर नियमानुसार रजिस्ट्री की गई थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके नाम से कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था, जिसका विधिवत जवाब संबंधित अधिकारियों को प्रस्तुत कर दिया गया है।

READ ALSO: Tilda Student Murder Case: तिल्दा में मामूली विवाद बना जानलेवा, 16 वर्षीय छात्र की चाकू लगने से मौत

Sharifabad Land Dispute: अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि सरकारी रिकॉर्ड में सभी जानकारी सही दर्ज थी, तो फिर एक ही जमीन पर दो पक्षों का दावा कैसे खड़ा हो गया। क्या रिकॉर्ड में कोई त्रुटि थी, दस्तावेजों की जांच में चूक हुई या फिर कहीं और प्रशासनिक लापरवाही हुई? इन सभी पहलुओं की जांच जारी है।

फिलहाल मामले की सच्चाई और जिम्मेदारी तय करने का काम जांच एजेंसियों के हाथ में है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस विवाद की जड़ क्या है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय