,

IND vs PAK U19 Asia Cup Final: मैच देखने के लिए बदला टीवी चैनल, जानें कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला

IND vs PAK

IND vs PAK: अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान की युवा टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत की टीम अब तक अजेय रही है, जबकि पाकिस्तान को इकलौती हार भारत के खिलाफ ही झेलनी पड़ी है। ऐसे में फाइनल मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

IND vs PAK: कब खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल

भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए बदला टीवी चैनल, जानें कहां खेला जाएगा अंडर  19 फाइनल मुकाबला | IND U19 vs PAK U19 Asia Cup Final 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार 21 दिसंबर को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 10 बजे होगा। रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में दर्शकों के इस मुकाबले को देखने की उम्मीद है।

IND vs PAK: कहां होगा अंडर-19 एशिया कप का फाइनल

फाइनल मुकाबला दुबई स्थित आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मैदान अंडर-19 टूर्नामेंट के लिए जाना जाता है और यहां की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। टूर्नामेंट के कई मुकाबले इसी मैदान पर खेले जा चुके हैं, जिससे दोनों टीमें परिस्थितियों से अच्छी तरह परिचित हैं।

टीवी पर कहां देखें लाइव मैच

भारत में अंडर-19 एशिया कप के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री उपलब्ध रहेगी। भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के बाद अब दर्शकों को चैनल बदलकर यह मुकाबला देखना होगा।

मोबाइल और ऑनलाइन कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

जो दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे सोनी लिव एप और वेबसाइट के जरिए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इंटरनेट के माध्यम से कहीं से भी मैच देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

फाइनल तक भारत और पाकिस्तान का सफर

भारतीय अंडर-19 टीम ने लीग स्टेज में यूएई, पाकिस्तान और मलेशिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बारिश से प्रभावित सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं पाकिस्तान ने लीग स्टेज में मलेशिया और यूएई को हराया, लेकिन भारत से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले से क्या है उम्मीद

फाइनल में पाकिस्तान को रौंदने उतरेगा भारत, U19 Asia Cup में वैभव सूर्यवंशी  का दबदबा

भारत की टीम रिकॉर्ड 12वीं बार अंडर-19 एशिया कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम शानदार फॉर्म में है। वहीं पाकिस्तान की टीम भी फाइनल में पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक बेहद रोमांचक और कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

यह खबर भी पढ़ें: Sqaud Announcement: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी

भारत का स्क्वाड:- आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उप कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह*, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज.

पाकिस्तान का स्क्वाड:- फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान (उप कप्तान), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली हसन बलूच, अली रजा, दानियाल अली खान, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, मोहम्मद शायान (विकेटकीपर), नकाब शफीक, समीर मिन्हास और मोहम्मद हुजैफा.

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…