,

Sqaud Announcement: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sqaud Announcement

Sqaud Announcement: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की प्रारंभिक स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। इस बार टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाला यह मेगा टूर्नामेंट 7 फरवरी 2026 से शुरू होगा।

टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को अमेरिका (USA) के खिलाफ खेलेगी। 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम अब एक बार फिर खिताब डिफेंड करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन।

सूर्यकुमार यादव पर रहेगी बड़ी जिम्मेदारी
रोहित शर्मा के टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और एक भी सीरीज नहीं हारी है। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्या के कंधों पर खिताब बचाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। खास बात यह है कि अब तक जिस भी देश ने टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की है, वह खिताब नहीं जीत पाया है, ऐसे में भारत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान से होगा महामुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के साथ अमेरिका, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और नामीबिया की टीमें शामिल हैं।
भारत 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा। इसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ंत होगी। 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा, जिस पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें होंगी। ग्रुप स्टेज में भारत अपना आखिरी मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस