Hardoi Accident: हरदोई में टेम्पो पलटने से 10 लोगों की मौत, 5 घायल, सीएम योगी ने जताया दुख

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hardoi Accident

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भीषण हादसा हो गया। बलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे पर सीएम योगी ने भी दु:ख जताया है।

कैसे हुआ हादसा
रोशनपुर गांव के पास सामने से आ रहे डीसीएम के कारण टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलती ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। टेम्पो में सवार लोगों में से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दी ये जानकारी
हरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया, “ऑटो और ट्रक की टक्कर में 6 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हुए हैं। वे खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके पर जाकर प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला कि एक मोटरसाइकल को बचाते हुए यह टक्कर हुई।”
मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल
घटना में टेम्पो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। मृतकों में पांच महिलाएं, दो बच्चियां, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम भेजा गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस अफसर घटनास्थल के लिए जिला मुख्यालय से रवाना हो गए हैं। वहीं, घटना के बाद से डीसीएम का चालक व हेल्पर मौके से फरार हो गए। पुलिस मृतकों की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है।

सीएम योगी ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए निर्देश
बिलग्राम क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं और घायलो के समुचित उपचार की व्यवस्था करवाने के लिए कहा है।

ELECTION 2026: ‘कोई ताकत कमल खिलने से नहीं…,’ पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

ELECTION 2026: भोपाल/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी

Bhopal : एमपी ई-सेवा’ से डिजिटल गवर्नेंस को मिली रफ्तार, 1700 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर: सीएम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एमपी ई-सेवा पोर्टल' और इसके मोबाइल

Deputy Commissioner : जामताड़ा को मिला नया उपायुक्त, आलोक कुमार ने संभाला पदभार

Deputy Commissioner : जिले के 27वें उपायुक्त बने आलोक कुमार जामताड़ा/संवाददाता: रतन

Mandatory Protest : TET अनिवार्यता के विरोध में लामबंदी,शिक्षकों की ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’

Mandatory Protest : आंदोलन और कानूनी लड़ाई साथ-साथ ,पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता

Child Sexual Abuse: कोरिया में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Child Sexual Abuse: पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज, हालत सामान्य Child

Buxar Job Camp : 21 अप्रैल को रोजगार मेला, 400 पदों पर भर्ती का मौका

बक्सर: जिले के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने