,

बोकारो में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़

75 year old woman beaten and molested in Bokaro

रिपोर्ट- संजीव कुमार

बोकारो। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के बगीचा टोला से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां करीब 75 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ और मारपीट की गई। पीड़िता को स्थानीय लोगों की मदद से सादर अस्पताल, बोकारो में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

भीख मांगकर गुजारती हैं जिंदगी

जानकारी के अनुसार पीड़िता बुजुर्ग महिला भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती हैं। घटना के समय इलाके में रहने वाला एक युवक उनके पास आया और गलत इरादे से छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और उनके पास रखे पैसे भी छीनकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने किया विरोध

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया, “वह गलत करना चाह रहा था, मैंने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की और पैसे भी छीन लिए।”

पुलिस ने शुरू की जांच

डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…