West Bengal में पहली बार BJP सरकार, शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, देखें लाइव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/west-bengal-suvendu-adhikari-oath-ceremony/

West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए 9 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक माना जा रहा है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भाजपा विधायक दल के नेता Suvendu Adhikari आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कोलकाता का Brigade Parade Ground इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनेगा। कार्यक्रम में देशभर के वरिष्ठ भाजपा नेता और हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

West Bengal: पीएम मोदी पहुंचे कोलकाता

प्रधानमंत्री Narendra Modi शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं। भाजपा इस आयोजन को केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अवसर के रूप में भी प्रस्तुत कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार समारोह में 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।

West Bengal: अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा भी पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh और भाजपा के वरिष्ठ नेता Jagat Prakash Nadda भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं।

इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री Bhupendrabhai Patel भी कोलकाता पहुंच गए हैं।

West Bengal: ममता बनर्जी को हराकर बने भाजपा का चेहरा

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव लाते हुए नंदीग्राम और भवानीपुर जैसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में Mamata Banerjee को कड़ी चुनौती दी थी। अब वे राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, जिसे पार्टी “सोनार बांग्ला” की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।

West Bengal: ब्रिगेड ग्राउंड में BJP कार्यकर्ताओं के लिए स्मारक

शपथ ग्रहण समारोह से पहले ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की स्मृति में एक विशेष स्मारक बनाया गया है।

पार्टी इसे उन कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि और सम्मान का प्रतीक बता रही है जिन्होंने बंगाल में भाजपा को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया।

West Bengal: शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल के लिए ऐतिहासिक सुबह

शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे पश्चिम बंगाल के लिए “ऐतिहासिक सुबह” बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार राज्य में भाजपा सरकार बन रही है और यह पार्टी के संस्थापक नेताओं के सपनों को पूरा करने वाला क्षण है।

West Bengal: ‘डबल इंजन सरकार’ से विकास की उम्मीद

अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल अब दशकों के कुशासन से बाहर निकलकर विकास, शांति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश कर रहा है।

उन्होंने इसे “डबल इंजन सरकार” की शुरुआत बताते हुए कहा कि राज्य में अब “सोनार बांग्ला” के सपने को साकार करने का काम शुरू होगा।

read also: Iran America तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- ‘सीजफायर अभी भी लागू’, होर्मुज के पास हुई सैन्य झड़प

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और