,

Aurangabad IED Recovery: औरंगाबाद के पचरुखिया जंगल में 2.5 किलो की आईईडी बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

Aurangabad IED Recovery

Report: Dinanath

Aurangabad IED Recovery मदनपुर प्रखंड के आजन थाना क्षेत्र स्थित पचरुखिया जंगल में विशेष तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को करीब 2.5 किलोग्राम वजन की आईईडी बरामद हुई। विस्फोटक मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र की सघन जांच की।

करिबा डोभा पहाड़ के पास मिली आईईडी

Aurangabad IED Recovery सुरक्षाबलों की टीम नक्सली गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के तहत जंगल में तलाशी ले रही थी। इसी दौरान पचरुखिया जंगल से दक्षिण दिशा में करीब 2.5 किलोमीटर दूर करिबा डोभा पहाड़ के पास संदिग्ध विस्फोटक बरामद हुआ।

आईईडी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को सील कर दिया और सघन जांच शुरू की। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया।

जंगल में ही सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया बम

Aurangabad IED Recovery बरामद आईईडी का वजन करीब 2.5 किलोग्राम बताया गया है। बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा मानकों के तहत आईईडी को जंगल में ही विस्फोट कराकर नष्ट कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके में भी जांच जारी रखी।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सर्च अभियान जारी

Aurangabad IED Recovery आजन थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने टेलीफोनिक जानकारी में बताया कि औरंगाबाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जंगली और पहाड़ी इलाकों में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थानों की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की मौजूदगी और सघन तलाशी अभियान लगातार जारी है। जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और स्थानीय परिस्थितियों तथा सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Read this: Heart Attack in Women : 30-40 की उम्र में क्यों फिट दिखने वाली महिलाएं भी हो रही हैं हार्ट अटैक का शिकार? जानें वजह और लक्षण

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…