BY: Yoganand Shrivastva
Pilibhit Job Fair पीलीभीत में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 28 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में 2500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विभिन्न कंपनियां हिस्सा लेंगी। फ्रेशर और अनुभवी दोनों प्रकार के अभ्यर्थियों को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।
रोजगार संगम पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण
Pilibhit Job Fair रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर निशुल्क पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त रखी गई है, जिससे अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।
विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
Pilibhit Job Fair रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और बीटेक सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।
जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा
Pilibhit Job Fair अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकसूचियां, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो, अद्यतन बायोडाटा और ईमेल आईडी की जानकारी साथ रखनी होगी। दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां भी साथ रखने की सलाह दी गई है।
परेशानी होने पर हेल्पलाइन की सुविधा
Pilibhit Job Fair रोजगार मेले या पंजीकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी और सहायता के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचें।


