Report: Laxmikant tiwari
Government Job Fraud मटौंध पुलिस ने 15 लाख रुपये की ठगी के मामले में वांछित आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये लेने का आरोप है।
सरकारी नौकरी का झांसा देकर लिए 15 लाख रुपये
Government Job Fraud आरोप है कि विनोद कुमार ने पीड़ित को इंटर कॉलेज में बाबू की सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में उससे 15 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए आरोपी ने कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया और उसे नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा।
नियुक्ति पत्र की सच्चाई सामने आने पर मांगे रुपये
Government Job Fraud बाद में जब नियुक्ति पत्र की सच्चाई सामने आई तो पीड़ित ने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर विनोद कुमार ने पीड़ित को धमकी भी दी।
रेलवे स्टेशन के पास से हुई गिरफ्तारी
Government Job Fraud मामले में वांछित आरोपी विनोद कुमार को मटौंध पुलिस ने खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


