,

UP Heavy Rain Alert: यूपी में भारी बारिश के बीच राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से सटे जिलों में विशेष निगरानी

UP Heavy Rain Alert

Report: Vandna Rawat

UP Heavy Rain Alert उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों से जारी भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए राहत एवं बचाव व्यवस्था सक्रिय कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में प्रशासन प्रभावित इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए है। राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने जिलाधिकारियों को प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन की जान-माल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

नेपाल में बारिश के चलते सीमावर्ती जिलों में बढ़ी सतर्कता

UP Heavy Rain Alert नेपाल में भारी बारिश को देखते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित सीमावर्ती जिलों में प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। नदियों के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए लगातार निगरानी करने और बाढ़ राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने को कहा गया है।

UP Heavy Rain Alert भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 36 घंटे के बाद प्रदेश में मौसम सामान्य होने की संभावना जताई गई है। राहत आयुक्त ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। आपदा की स्थिति में राहत हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क किया जा सकता है।

63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश, 117 मकान क्षतिग्रस्त

UP Heavy Rain Alert राहत आयुक्त के मुताबिक प्रदेश के 63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सामान्य से 19 गुना अधिक वर्षा हुई। फर्रुखाबाद में सामान्य से 200 गुना, कानपुर नगर में 160 गुना, जबकि कन्नौज, कानपुर देहात और हरदोई में सामान्य से 130 गुना अधिक बारिश दर्ज की गई।

भदोही, देवरिया और अलीगढ़ में सामान्य बारिश हुई, जबकि गाजीपुर में सबसे कम बारिश दर्ज की गई। दूसरी ओर बागपत, गाजियाबाद, मथुरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ में बारिश नहीं हुई।

पिछले 48 घंटों में अतिवृष्टि और आंधी-तूफान के कारण प्रदेश में 117 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारियों को प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश से हुई क्षति का सर्वेक्षण और आकलन कराने के साथ फसलों को हुए नुकसान का भी त्वरित मूल्यांकन करने को कहा गया है, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता दी जा सके।

राहत दल अलर्ट, कच्चे मकानों और जलभराव वाले इलाकों पर नजर

UP Heavy Rain Alert जिलाधिकारियों को जरूरत के अनुसार फायर सर्विस, पीएसी, सिविल डिफेंस, होमगार्ड और आपदा मित्रों की सेवाएं लेने के निर्देश दिए गए हैं। राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण और निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिलाधिकारियों को स्वयं फील्ड में रहकर हालात का आकलन करने और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन को लेखपालों और ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से कच्चे मकानों के आसपास जलभराव की स्थिति पर तत्काल नजर रखने को कहा गया है। जल निकासी की व्यवस्था के साथ कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

Read this: Gold Silver Price Today: 26 सितंबर को सोने-चांदी के भाव स्थिर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के रेट

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…