BillGates AI Warning : माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने चेतावनी दी है कि गलत हाथों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग से एक अरब (100 करोड़) लोगों की जान तक जा सकती है। बिल गेट्स के अनुसार, यदि AI तकनीक गलत लोगों या ताकतों के हाथ लग जाए, तो यह इतनी खतरनाक हो सकती है कि बड़े पैमाने पर तबाही और मौतें हो सकती हैं। यह बयान तकनीक के अनियंत्रित विकास और उसके संभावित दुष्परिणामों (जैसे बायो-वेपन या खतरनाक साइबर हमले) की ओर इशारा करता है।
BillGates AI Warning : ऑस्ट्रेलिया में AI सरकारी पोर्टल हुआ हैक
एक इंटरव्यू में गेट्स ने कहा कि बुरे इरादे वाले लोगों के साथ AI टूल्स का मेल अब तक के किसी भी हथियार से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। और उन्होंने खतरे को गंभीरता से लेने को कहा है। गेट्स ने अमेरिकी सरकार से AI पर कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कंपनियों का कंट्रोल पर्याप्त नहीं है और सरकारी निगरानी और नियम लागू करना जरूरी है। दुनिया में पहली बार किसी AI मॉडल ने सरकारी पोर्टल को हैक किया है। यह घटना ऑस्ट्रेलिया में हुई। OpenAI का एक AI मॉडल ऑस्ट्रेलिया के हेल्थ डेटा सिस्टम में घुस गया। उसने फाइलों तक पहुंचकर जानकारी हासिल की। इनमें हेल्थ खर्च और दवा सब्सिडी से जुड़ा डेटा था।

BillGates AI Warning : अमेरिकी सरकार से जल्द कानून बनाने की मांग
OpenAI ने इस घटना के बारे में 54 दिन बाद सरकार को बताया। इसके बाद, प्रधानमंत्री अल्बनीज ने न्यूयॉर्क में ओपनAI प्रमुख सैम ऑल्टमैन से फोन पर बात कर देरी पर नाराजगी जताई। इस बीच OpenAI के CEO सैम ने कहा कि AI पर अब कंट्रोल रखना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर इंसानी कंट्रोल खोता है तो बहुत बुरा होगा।
BillGates AI Warning : बहरहाल AI के उपयोग के लिए जिस तरफ से प्रचार प्रसार जारी है, उसने इस घटना के बाद इसे कंट्रोल करने के नियम बनाने पर भी मजबूर किया है और कहीं ना खिन आने वाले भविष्य के लिए ये एक बड़ा कदम होगा | अब इसके लिए किस तरफ के प्रावधान जरूरी है और किन किन लोगों की भूमिका अहम होगी, देखने वाली बात होगी।
ये भी जानिए : Virat Kohli Retirement का ऐलान, 2027 वनडे वर्ल्ड कप होगा आखिरी; बोले- ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ झोंक दूंगा


