,

Growth Corridor भोपाल का मास्टर प्लान, @ 2047 का विजन, आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, प्राकृतिक संरक्षण समेत दो दशक के विकास की तस्वीर

GrowthCorridor bhopal-master-plan-2047

Growth Corridor भोपाल, करीब 21 साल के इंतजार के बाद भोपाल के नए मास्टर प्लान-2047 का ड्राफ्ट जारी हो गया है। इसमें शहर के अगले दो दशक के विकास की तस्वीर खींची गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के नए मास्टर प्लान 2047 का ड्राफ्ट तैयार करने की घोषणा की है। यह योजना प्राकृतिक संरक्षण, आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और आधुनिक नागरिक सुविधाओं पर केंद्रित है। यह नया ड्राफ्ट, विजन 2047 को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें अगले दो दशकों की आबादी, बुनियादी ढांचे, ट्रांसपोर्ट और पर्यावरण की जरूरतों का ध्यान रखा गया है।

Growth Corridor 2047 के भोपाल में करीब 51 किलोमीटर का ग्रोथ कॉरिडोर प्रस्तावित है। इसके जरिए एयरपोर्ट, प्रस्तावित ईकेएआई सिटी, लॉजिस्टिक और थोक व्यापार क्षेत्रों समेत अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने की परिकल्पना है। इस कॉरिडोर में होटल, हेल्थ, IT, AI, डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स, मॉल, कॉरपोरेट ऑफिस और एजुकेशन हब जैसी गतिविधियों के लिए जगह प्रस्तावित है। भोपाल की पहचान सिर्फ विकास से नहीं, बल्कि उसकी झीलों, पहाड़ियों और हरियाली से भी है। नए ड्राफ्ट में हरित क्षेत्र को करीब 16% से बढ़ाकर 27% करने का प्रस्ताव है।

Growth Corridor भोजताल, जलग्रहण क्षेत्र, जंगल, पहाड़ियों और जलाशयों के संरक्षण पर भी जोर है। कुल मिलाकर आने वाले वक्तम अब भोपाल और उसके आसपास का क्षेत्र में सुनियोजित विकास, आधुनिक अधोसंरचना और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ 2047 के भोपाल की नई तस्वीर आकार लेगी… इसी विषय पर करेंगे चर्चा…

भोपाल… झीलों की नगरी… लेकिन बढ़ती आबादी, ट्रैफिक, अवैध निर्माण और बेतरतीब विकास ने राजधानी के सामने नई चुनौतियां खड़ी की हैं। अब इन चुनौतियों से निपटने के लिए भोपाल मास्टर प्लान-2047 का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। करीब दो दशक से नए मास्टर प्लान का इंतजार कर रहे भोपाल को अब विकास का नया रोडमैप मिलने जा रहा है। ड्राफ्ट में ग्रोथ कॉरिडोर, मिक्स्ड लैंड यूज, ग्रीन एरिया, ट्रांसपोर्ट, पार्किंग और एजुकेशन-एआई हब जैसे कई बड़े प्रस्ताव शामिल हैं।

नए मास्टर प्लान में शहर के अगले दो दशक के विकास की तस्वीर खींची गई है। प्रस्तावित मास्टर प्लान में भोपाल के आसपास के 254 गांवों को विकास क्षेत्र में शामिल करते हुए करीब 45 लाख की आबादी की जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने का प्रावधान किया गया है। शहर के विस्तार के लिए 51 किलोमीटर तक के ग्रोथ कारिडोर को विकास की धुरी बनाया जाएगा। भोपाल के नए 2047 के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट में नए और तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया है। जिसमें राजधानी के कई क्षेत्रों को आगे बढ़ते शहर के प्रमुख हिस्से के रूप में देखा गया है। वहीं पुराने शहर और मौजूदा नगर निगम क्षेत्र में बड़े बदलाव के बजाय मौजूदा संरचना को बनाए रखते हुए हरियाली और पर्यावरणीय सुविधाओं पर जोर दिया गया है।

Growth Corridor नए 2047 के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट

• 21 साल बाद बदलेगा राजधानी का विकास मॉडल
• 1,016.90 वर्ग किमी, 254 गांव, 45 लाख आबादी
• 2047 प्लान में यह बढ़कर 61,017.02 हेक्टेयर
• नियोजित क्षेत्रफल करीब 2.4 गुना बढ़ गया

• अफोर्डेबल हाउसिंग, मेट्रो/मोबिलिटी, ग्रोथ कॉरिडोर
• 16% से 27% ग्रीन भोपाल, 51 KM का ग्रोथ कॉरिडोर
• कॉलोनियों में ओपन स्पेस भी 10% → 12% प्रस्तावित
• एयरपोर्ट, EKAI सिटी, लॉजिस्टिक, SUBURBS

• 15 मंजिल तक भवन का प्रस्ताव, मेट्रो के आसपास ज्यादा डेंसिटी
• 18 मीटर से कम सड़क, व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक का प्रस्ताव
• शहर की Real-Time Monitoring का प्रस्ताव, पार्किंग का नया मॉडल

Growth Corridor यह मास्टर प्लान ड्राफ्ट चार प्रमुख स्तंभों पर बनाया गया है। इन चार स्तंभों में प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण, आधुनिक दृष्टिकोण एवं नागरिक हितैषी नियोजन, सुधारोन्मुख एवं परिवर्तनकारी नियोजन और आत्मनिर्भर एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने वाला विकास शामिल हैं।इस क्षेत्र में होटल एवं हास्पिटेलिटी, स्वास्थ्य सेवा, अन्य व्यापार, आईटी सेक्टर, एआई एवं डाटा सेन्टर, लॉजिस्टिक, थोक व्यापार, हाईपर मार्केट, मॉल मल्टीप्लेक्स, कार्पोरेट ऑफिस, विभिन्न संस्थान, ऐजुकेशन हब, हाउसिंग इत्यादि जैसे रोजगार उन्मुखी गतिविधियां, मिश्रित उपयोग के रूप में विकसित किए जा सकेंगे। इस क्षेत्र में असीमित एफएआर के प्रावधान रखे गए हैं। अब इस ड्राफ्ट पर सरकार दावे-आपत्तियां आमंत्रित करेगी।
विवेक त्रिपाठी, रहवासी

Growth Corridor अब मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी है और उस पर होती सियासत। कांग्रेस का कहना है कि यह 2047 तक की बात कर रहे हैं, पहले 2031 तक का तो प्लान करें। तो वहीं बीजेपी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए 2024 तक भोपाल के विकास के विजन का खाका खींचा गया है।

भोपाल का मौजूदा मास्टर प्लान लंबे समय से शहर की बदलती जरूरतों के मुकाबले पुराना पड़ चुका है।सुप्रीम कोर्ट ने 22 सितंबर को राज्य सरकार को नए मास्टर प्लान का ड्राफ्ट प्रकाशित करने की अनुमति दी। हालांकि अंतिम मास्टर प्लान को प्रकाशित करने से पहले कोर्ट को इसकी जानकारी देना जरूरी होगा।

कुल मिलाकर मास्टर प्लान-2047 सिर्फ शहर के विस्तार का दस्तावेज नहीं, बल्कि अगले दो दशकों में भोपाल के आवास, कारोबार, परिवहन, पर्यावरण और आर्थिक गतिविधियों को दिशा देने वाला प्रस्तावित रोडमैप है। अब ड्राफ्ट पर दावे-आपत्तियां और सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद इसे अंतिम रूप देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। और क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में भी जुड़ा है, इसलिए ड्राफ्ट से फाइनल मास्टर प्लान तक का सफर भी महत्वपूर्ण रहेगा।

Growth Corridor मास्टर प्लान @ भोपाल के विकास को नई दिशा

• भोपाल मास्टर प्लान- 2047 से नए इलाकों का होगा विकास
• एमपी के 254 गांव और 45 लाख आबादी की बदलेगी तस्वीर
• भोपाल के सुनियोजित और संतुलित विकास की दिशा में बड़ा कदम
• राजधानी के मौजूदा शहरी क्षेत्र के साथ नए इलाकों के विकास का खाका
• 254 गांव और करीब 45 लाख आबादी इस प्लान के दायरे में होगी

• इंडस्ट्रियल और कमर्शियल जोन, ट्रांसपोर्ट, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर
• 51 किमी के ग्रोथ कॉरिडोर होंगे विकास की धुरी
• आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन सम्बन्धी प्रस्ताव।
• महानगरीय अवधारणा के अनुरूप प्रस्ताव।
• ग्रोथ कॉरिडोर के माध्यम से शहर का आर्थिक विकास।

• राज्य की टीओडी नीति के अनुरूप मिश्रित भूमि उपयोग का प्रस्ताव।
• असीमित एफएआर एवं भवन ऊंचाई, विकास मापदंडों का सरलीकरण एवं युक्तियुक्तकरण।
• मास्टर प्लान ड्राफ्ट में शहर के हरित क्षेत्र को 16 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत।
• विकास योजना के क्रियान्वयन के लिए पूंजी संग्रहण की समुचित व्यवस्था।

• क्रिएटिव री-डेवलपमेंट के माध्यम से पुनर्विकास, अफोर्डेबल हाउसिंग को प्रोत्साहन।
• हरित टीडीआर के प्रावधान, मास्टर प्लान के क्रियान्वयन का प्रभावी पर्यवेक्षण भी सुनिश्चित।
• मास्टर प्लान ड्राफ्ट में सुरक्षित शहर (सेफ सिटी) के सभी प्रावधान, पार्किंग प्रोत्साहन संबंधी प्रावधान।

ये भी जानिए : Bhopal Master Plan 2047 ड्राफ्ट तैयार, 51 KM. ग्रोथ कॉरिडोर, EKAI सिटी, गोल्फ कोर्स और 27% हरित क्षेत्र समेत जानें नए मास्टर प्लान की खास बातें

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…