,

Jamtara Dandiya Festival: नवरात्र की पहली शाम डांडिया के रंग में रंगेगा जामताड़ा, भोजपुरी स्टार देंगी विशेष प्रस्तुति

Jamtara Dandiya Festival

संवाददाता: रतन कुमार

Jamtara Dandiya Festival शारदीय नवरात्र के आगमन के साथ ही जामताड़ा में इस बार डांडिया का उत्साह देखने को मिलेगा। 11 अक्टूबर की शाम ऐतिहासिक गांधी मैदान में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में संगीत, डांडिया की ताल और पारंपरिक परिधानों के बीच शहरवासी उत्सव का आनंद लेंगे। भोजपुरी स्टार शिल्पी राघवानी और सूरत की अर्चना गोस्वामी की टीम की विशेष प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगी।

पहली बार बड़े स्तर पर डांडिया महोत्सव का आयोजन

Jamtara Dandiya Festival महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। शनिवार को डांडिया महोत्सव समिति की अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने सरखेलडीह स्थित अपने आवासीय कार्यालय में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक और भाजपा नेता तरुण कुमार गुप्ता समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

आशा गुप्ता ने बताया कि जामताड़ा में नवरात्र के मौके पर पहली बार इतने बड़े स्तर पर डांडिया महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन के साथ महिलाओं और पुरुषों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। आयोजन के जरिए महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने योगा क्लासेस, डांस अकादमी, नारी शक्ति संगठन, अखिल भारतीय मारवाड़ी समिति, महिला समृद्धि शाखा समेत विभिन्न महिला संगठनों और नृत्य-संगीत संस्थाओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।

300 महिलाएं और 150 जोड़ों की भागीदारी का लक्ष्य

Jamtara Dandiya Festival कार्यक्रम संयोजक तरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक गांधी मैदान में कार्यक्रम चलेगा। भोजपुरी स्टार शिल्पी राघवानी और सूरत की अर्चना गोस्वामी की टीम डांडिया बैंड के साथ विशेष प्रस्तुति देगी। संगीत की धुन और डांडिया की ताल पर प्रतिभागी नृत्य करेंगे।

महोत्सव में डांडिया प्रस्तुति के अलग-अलग चरण रखे गए हैं। पहले चरण में एकल महिलाएं डांडिया प्रस्तुत करेंगी, जबकि दूसरे चरण में पति-पत्नी की संयुक्त प्रस्तुति होगी। समिति ने करीब 300 एकल महिलाओं और 150 महिला-पुरुष जोड़ों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है। इच्छुक प्रतिभागियों से समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर नाम पंजीकृत कराने की अपील की गई है।

पारिवारिक आयोजन के लिए सुरक्षा पर विशेष ध्यान

Jamtara Dandiya Festival कार्यक्रम प्रभारी डॉ. चंचल भंडारी ने बताया कि महोत्सव को पारिवारिक स्वरूप दिया गया है। महिलाओं की बड़ी संख्या में संभावित भागीदारी को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

समिति के संरक्षक राजा नित्यगोपाल सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक महिला-पुरुषों को डांडिया से जोड़ना आयोजन का उद्देश्य है, ताकि नवरात्र का पर्व सामूहिक उल्लास और सांस्कृतिक सौहार्द के साथ मनाया जा सके।

आयोजन को लेकर शहर में अभी से उत्साह का माहौल बन रहा है। कार्यक्रम में समिति के सदस्य शिक्षक मनोज सिन्हा, डॉ. भास्कर चांद, खोरठा गायक राकेश दास, चिन्मय सरकार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Read this: UP Heavy Rain Alert: यूपी में भारी बारिश के बीच राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से सटे जिलों में विशेष निगरानी

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…