Iran America: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि ईरान और अमेरिका के बीच घोषित सीजफायर अब भी लागू है, जबकि दोनों देशों के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास सैन्य झड़पें हुई हैं।
वॉशिंगटन स्थित लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल के पास मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर युद्धविराम टूटा तो उसका असर “स्पष्ट और बड़े स्तर पर” दिखाई देगा।
Iran America: ट्रंप बोले- ‘रोशनी का पहाड़’ सब बता देगा
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि लोगों को यह जानने के लिए अलग से सूचना की जरूरत नहीं पड़ेगी कि सीजफायर खत्म हुआ या नहीं।उन्होंने कहा, “अगर समझौता टूटा, तो आप ईरान से उठता हुआ रोशनी का पहाड़ देख लेंगे।” ट्रंप के इस बयान को ईरान के लिए कड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
Iran America: ‘हमें उकसाने की कोशिश की गई’
ट्रंप ने हाल की सैन्य झड़पों का जिक्र करते हुए कहा कि विरोधी ताकतों ने अमेरिका को उकसाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने तुरंत जवाब देते हुए विरोधी हमलावरों को भारी नुकसान पहुंचाया। ट्रंप ने इसे “छोटी हरकत” बताते हुए कहा कि अमेरिका ने कड़ा जवाब दिया है।
Iran America: अमेरिका के तीन युद्धपोतों पर हमला
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार अमेरिकी नौसेना के तीन युद्धपोतों पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हमला किया गया। इन युद्धपोतों में USS Truxtun (DDG-103), USS Rafael Peralta (DDG-115) और USS Mason (DDG-87) शामिल थे। CENTCOM के मुताबिक, ये जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से ओमान की खाड़ी की ओर बढ़ रहे थे, तभी उन पर मिसाइल, ड्रोन और छोटी नावों के जरिए हमला किया गया।
Iran America: अमेरिकी सेना ने सभी हमले नाकाम किए
अमेरिका ने दावा किया कि किसी भी युद्धपोत को नुकसान नहीं पहुंचा और सभी हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया।ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि तीनों युद्धपोत सुरक्षित तरीके से होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकल गए। उन्होंने कहा कि अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया।
Iran America: ‘ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान’
ट्रंप ने दावा किया कि जवाबी कार्रवाई में ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान हुआ और कई छोटी नावें तबाह कर दी गईं।हालांकि ईरान की ओर से इस दावे पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Iran America: समझौते की संभावना अभी भी बरकरार
तनाव के बावजूद ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौते की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि डील कभी भी हो सकती है या फिर नहीं भी हो सकती, लेकिन बातचीत के रास्ते अभी खुले हुए हैं। ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व पर भी निशाना साधते हुए उसे “असामान्य देश” बताया।
read also: Russia Ukraine युद्ध में 3 दिन का सीजफायर, ट्रंप बोले- युद्ध खत्म होने की ‘अंत की शुरुआत’





