Russia Ukraine युद्ध में 3 दिन का सीजफायर, ट्रंप बोले- युद्ध खत्म होने की ‘अंत की शुरुआत’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/russia-ukraine-3-day-ceasefire-trump/

Russia Ukraine: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन तीन दिन के युद्धविराम और युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने इसे लंबे समय से जारी युद्ध को खत्म करने की दिशा में “अंत की शुरुआत” बताया है।

इस समझौते की पुष्टि यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy और रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने भी की है।

Russia Ukraine: ट्रंप बोले- मैंने दोनों नेताओं से युद्ध रोकने की अपील की

व्हाइट हाउस से रवाना होते समय ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने दोनों देशों के नेताओं से युद्ध रोकने की अपील की थी। उनके अनुसार राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की दोनों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई।

https://swadeshlive.com/russia-ukraine-3-day-ceasefire-trump/

ट्रंप ने कहा कि कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन लोगों का एक-दूसरे को मारना बंद होना बेहद सकारात्मक कदम है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि यह युद्धविराम शनिवार से सोमवार तक लागू रहेगा।

Russia Ukraine: 9, 10 और 11 मई को लागू रहेगा युद्धविराम

ट्रंप के अनुसार 9, 10 और 11 मई को रूस और यूक्रेन के बीच पूर्ण सीजफायर रहेगा। इस दौरान सभी सैन्य गतिविधियों को रोका जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह फैसला रूस के ‘विक्ट्री डे’ समारोह के दौरान लिया गया है। रूस हर साल द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर जीत की याद में विक्ट्री डे मनाता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेन भी द्वितीय विश्व युद्ध में महत्वपूर्ण सहयोगी रहा है।

Russia Ukraine: 1000-1000 युद्धबंदियों की होगी अदला-बदली

समझौते के तहत दोनों देश 1000-1000 युद्धबंदियों की अदला-बदली करेंगे। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने इस समझौते को खासतौर पर युद्धबंदियों की रिहाई को ध्यान में रखकर स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान यूक्रेन लगातार अपने सैनिकों और नागरिकों की सुरक्षित वापसी की मांग करता रहा है।

Russia Ukraine: जेलेंस्की बोले- रेड स्क्वायर से ज्यादा अहम हैं सैनिकों की जिंदगी

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा कि यूक्रेन के लिए रेड स्क्वायर से ज्यादा महत्वपूर्ण युद्धबंदियों की जिंदगी है, जिन्हें वापस घर लाया जा सकता है।

उन्होंने युद्धविराम के सम्मान में घोषणा की कि विक्ट्री डे पर मॉस्को के रेड स्क्वायर में होने वाली सैन्य परेड के दौरान यूक्रेन की ओर से कोई हमला नहीं किया जाएगा।

Russia Ukraine: रूस ने जेलेंस्की के बयान को बताया ‘मजाक’

यूक्रेन की ओर से जारी इस घोषणा को रूस तक हमला करने की क्षमता के संकेत के रूप में देखा गया। हालांकि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने जेलेंस्की के बयान को “मजाक” करार दिया।

उन्होंने कहा कि रूस को अपनी विक्ट्री डे पर गर्व करने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है।

Russia Ukraine: फरवरी 2022 से जारी है युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध फरवरी 2022 से जारी है। इस संघर्ष में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत लगातार जारी है और हर दिन समाधान के करीब पहुंचा जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अस्थायी युद्धविराम स्थायी शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

read also: भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और