,

UP International Trade Show MUN: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जेन अल्फा ने संभाली ‘दुनिया की कमान’, वैश्विक व्यापार से एआई तक पर मंथन

UP International Trade Show MUN

Report: Vandna Rawat

UP International Trade Show MUN उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में शनिवार को नई पीढ़ी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी समझ और संवाद क्षमता का प्रदर्शन किया। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित ‘विकसित भारत मॉडल यूनाइटेड नेशंस’ में कक्षा 9 से 12 तक के 14 विद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाई। इस दौरान वैश्विक व्यापार, विश्व अर्थव्यवस्था, तकनीक और बदलती वैश्विक आपूर्ति शृंखला जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

‘विकसित भारत 2047’ पर केंद्रित रहा मॉडल यूनाइटेड नेशंस

UP International Trade Show MUN कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘विकसित भारत 2047’ रहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े निर्णयों की जटिलताओं को समझने का अवसर देना था। विद्यार्थियों ने विश्व व्यापार संगठन के सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर अपने-अपने देशों का पक्ष रखा।

चर्चा के दौरान सप्लाई चेन मैनेजमेंट, ट्रेड फैसिलिटेशन एग्रीमेंट, डिजिटल ट्रेड पर मोरेटोरियम, रूल्स ऑफ ओरिजिन, ऑटोमेशन एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ई-कॉमर्स जैसे विषय प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने संबंधित देशों की आर्थिक परिस्थितियों और व्यापार नीतियों को समझने के बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखी।

कूटनीति और वैश्विक व्यापार को करीब से समझा

UP International Trade Show MUN एमयूएन में विद्यार्थियों को केवल किसी देश का प्रतिनिधि बनकर भाषण देने तक सीमित नहीं रखा गया। उन्हें उस देश की आर्थिक स्थिति, व्यापार नीति और वैश्विक मुद्दों पर उसके रुख का अध्ययन करके अपनी स्थिति प्रस्तुत करनी थी। इससे विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी फैसले पर पहुंचने में अलग-अलग देशों के हित, आर्थिक परिस्थितियां और वैश्विक समीकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

तर्क-वितर्क, संवाद और सहमति बनाने की प्रक्रिया के जरिए विद्यार्थियों को सार्वजनिक वक्तव्य, शोध, आलोचनात्मक सोच, बातचीत और निर्णय लेने जैसी क्षमताओं को विकसित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने उनके लिए कक्षा में पढ़ी जाने वाली जानकारियों को वैश्विक मंच की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने का काम किया।

ट्रेड शो में उद्योग और संस्कृति से भी हुए रूबरू

UP International Trade Show MUN मॉडल यूनाइटेड नेशंस के साथ विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश सरकार की ओर से लगाए गए विभिन्न पवेलियन का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने उद्योग, निवेश, निर्यात, तकनीक, हस्तशिल्प, संस्कृति और विरासत से जुड़े पहलुओं को करीब से देखा।

इस दौरान विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि किसी उत्पाद के निर्माण से लेकर उसके अलग-अलग वैश्विक बाजारों तक पहुंचने में आपूर्ति शृंखला, तकनीक, व्यापार समझौते और नीतियां किस तरह महत्वपूर्ण होती हैं। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न देशों का प्रभावी प्रतिनिधित्व करने और चर्चा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्यार्थियों को ‘बेस्ट डेलीगेट’, ‘हाई कमेंडेशन’ और ‘स्पेशल मेंशन’ जैसे पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में रायन इंटरनेशनल स्कूल, एस्टर पब्लिक स्कूल, स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल, जेएम इंटरनेशनल स्कूल, खेतान स्कूल, भारत राम ग्लोबल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, नारायणा स्कूल, असीसी कॉन्वेंट स्कूल, एमसी गोपीचंद इंटर कॉलेज और जागरण पब्लिक स्कूल समेत 14 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

Read this: Bhopal Master Plan 2047 ड्राफ्ट तैयार, 51 KM. ग्रोथ कॉरिडोर, EKAI सिटी, गोल्फ कोर्स और 27% हरित क्षेत्र समेत जानें नए मास्टर प्लान की खास बातें

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…